Categories: Computer

Scanner Kya Hai | What is Scanner in Hindi

नमस्कार दोस्तों,आज का हमारा यह आर्टिकल आप सबके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि Scanner Kya Hai(What is Scanner in Hindi) और Scanner के क्या उपयोग हैं? इनके बारे में भी हम आज चर्चा करने वाले हैं।

आप सभी अपने सभी महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स को ऐसे ही कहीं भी रख देते हैं और फिर भूल जाते हैं चाहे वह घर पर हो या फिर अपने ऑफिस में जबकि Scanner की सहायता से आप अपने सभी कीमती डाक्यूमेंट्स को Scan कर उन्हें कंप्यूटर में सुरक्षित तौर पर सेव कर सकते हैं।

आज की जानकारी आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि हम आगे यह भी बताएंगे कि Scanner के प्रकार? तथा Scanner इस्तेमाल करने के फायदे और नुकसान के बारे में भी हम चर्चा करने वाले हैं। तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Scanner Kya Hai | What is Scanner in Hindi

Scanner एक इनपुट डिवाइस है। जिसे Optical Scanner के नाम से भी जाना जाता है| इसके द्वारा छपे हुए समान तथा चित्र आदि को डिजिटल रूप में बदला जाता है। इसी के साथ किसी भी वस्तु को स्कैन करने के बाद बनाई गई हार्ड कॉपी तथा सॉफ्ट कॉपी को कंप्यूटर के अंदर सेव किया जा सकता है।

Scanner बिल्कुल प्रिंटर से विपरीत कार्य करते हैं। जिस तरह से प्रिंटर की सहायता कंप्यूटर में सेव किसी भी डॉक्यूमेंट को हार्ड कॉपी में बदल सकते हैं बिल्कुल उसी तरह Scanner की सहायता से हार्ड कॉपी को सॉफ्ट कॉपी में बदला जा सकता है।

Scanner के अंदर खास बात यह भी है, कि यह हर तरह के डॉक्यूमेंट को स्कैन करने में योग्य हैं। इसकी सहायता से ब्लैक तथा वाइट दोनों प्रकार के रंगो की इमेजेस और डॉक्यूमेंट को स्कैन बेहद आसानी से किया जा सकता है। इसी के साथ Scanner की सहायता से कंप्यूटर में saved डॉक्यूमेंट को Edit भी किया जा सकता है।

Scanner के प्रकार – Types of Scanner in Hindi

अगर आप भी अपने पुराने इमेजेस और आवश्यक डाक्यूमेंट्स को कंप्यूटर में सेव करना चाहते हैं तो आपके लिए Scanners बहुत ही ज्यादा उपयोगी डिवाइस है। Scanner बहुत प्रकार के होते हैं, तो चलिए हम मुख्य Scanner के प्रकार के बारे में जानते हैं-

1. Flatbed Scanner –

यह एक प्रकार का Optical Scanner होता है। जोकि आपके सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की Scanning के लिए पेपर, फोटोग्राफ, बुक या अन्य चीज की Sheet को संभालने के लिए एक flat glass के ऊपरी भाग का इस्तेमाल करता है।

Flatbed Scanner हमारे दस्तावेजों के सभी एलिमेंट को कैप्चर करने के लिए सक्षम होता है और आपको अपने दस्तावेजों को स्कैन करने के लिए ग्लास के ऊपर रख देना होता है और फिर इसके ढक्कन को बंद कर देना होता है।

2. Drum Scanner –

Drum Scanner का इस्तेमाल मुख्य रूप से किसी इमेज से ज्यादा रेजोल्यूशन को कैप्चर करने के लिए किया जाता है और इसमें स्कैन करने वाली वस्तु से रोशनी को अलग-अलग ब्लू, रेड तथा ग्रीन के बीमो में Split किया जाता है। जिससे इमेज बिल्कुल एग्जैक्ट होती है।

3. Book Scanner –

Book Scanner एक तरह से Overhead Scanner होता है। असामान्य रूप से इन्हें Book तथा News की Scanning करने के लिए बनाया जाता है।

4. BarCode Scanner in Hindi

इस Scanner को POS Scanner भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल Barcode के द्वारा डाटा इनपुट करने के लिए किया जाता है। दुकानों के अंदर अत्यंत प्रोडक्ट पर Barcode लगे होते हैं।

5. Sheetfed Scanner –

Sheetfed Scanner को Automatic Document तथा ADF Scanner के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार से एक Digital Imaging System है। इसका इस्तेमाल बिजनेस द्वारा ऑफिस के सभी दस्तावेजों को कैन करने के लिए किया जाता है।

6. Big Format Scanner –

Big Format Scanner का इस्तेमाल ज्यादा बड़े shape के दस्तावेज (Sheet) को स्कैन करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल Civil Contacter, Architecture, Map Lister तथा Building Constructor इत्यादि भी करते हैं।

7. Photo Scanner –

Photo Scanner भी एक प्रकार Optical Scanner होता है। जिसे मुख्य तौर पर फोटोस को स्कैन करने के लिए बनाया गया है।

Scanner के क्या उपयोग है? (Uses of Scanner in Hindi)

वर्तमान समय में Scanner बेहद आवश्यक है। इसका उपयोग बहुत सारे कार्यों के लिए किया जाता है तो चलिए जानते हैं, Scanner यह क्या उपयोग है?

  • किसी भी प्रकार के पेपर और इमेज को कम करने के लिए Scanner का उपयोग किया जाता है।
  • Scanner की सहायता से हर प्रकार के डॉक्यूमेंट को कंप्यूटर में अपलोड किया जा सकता है।
  • Scanner का उपयोग Special Character की पहचान करने के लिए भी किया जाता है।
  • Scanner का उपयोग हमारे डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी बनाने और सेव करने के लिए भी किया जा सकता है।
  • Scanner का उपयोग हार्ड कॉपी इमेजेस को आप इंटरनेट की सहायता से अपने दीवार के साथ शेयर करने के लिए भी कर सकते हैं।

Scanner के फायदे – Advantages of Scanner in Hindi

 तो चलिए अब हम उन मुख्य Scanner के फायदे के बारे में भी जान लेते हैं-

  • Scanner की सहायता से आप अपने महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी अपने कंप्यूटर में सेव करके रख सकते हैं।
  • Scanner को आसानी से Bluetooth के साथ कनेक्ट कर इसका उपयोग भी किया जा सकता है।
  • Scanner की सहायता से ही आपका कीमती समय की बचत होती है और इसी के साथ आपका Productivity level भी बढ़ता है।
  • Scanner को पर्यावरण के अनुकूल भी माना जाता है। क्योंकि इसमें सभी कार्य डिजिटल फॉर्म में होते हैं। जिससे पेपर की बचत होती है।
  • Scanner को स्कैन करना बेहद सरल होता है केवल कुछ ही क्लिक करने से आपके डॉक्यूमेंट स्कैन हो जाते हैं।

Scanner के नुकसान – Disadvantages of Scanner in Hindi

Scanner के बहुत सारे फायदे के बीच Scanner के कुछ ना कुछ नुकसान भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं Scanner के नुकसान के बारे में-

  • Scanner के अंदर डॉक्यूमेंट या फिर इमेज की क्वालिटी असल में थोड़ी अलग दिखने लगती है ऐसा Scanner के लेंस और सेंसर पर निर्भर करता है।
  • Scanner की मेंटेनेंस के अंदर भी बहुत ज्यादा खर्चा होता है। जोकि सभी कंपनियों के बजट से बाहर होता है।
  • Scanner में किसी भी डॉक्यूमेंट की Scanning में बहुत समय लगता है। अगर वह डॉक्यूमेंट ज्यादा होता है तो समय भी उतना ही ज्यादा लगता है।
  • Scanner में लैंप स्कैनिंग के दौरान बेहद आवश्यक होता है और अगर लैब सही कार्य नहीं कर रहे तो इमेज में बहुत प्रकार की दिक्कतें आती है।

Conclusion :-

हमने आपको हमारी तरफ से Scanner क्या है? और Scanner के प्रकार तथा Scanner के उपयोग और इसी के साथ Scanner के फायदे और नुकसान के बारे में बेहद सरल शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है।

आशा करते हैं, कि आपको यह जानकारी अच्छे से समझ आ गई होगी। और भविष्य में अगर आप Scanner का प्रयोग करते हैं। तो आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

इस आर्टिकल को उन लोगों तक जरूर शेयर करें या अपने उन दोस्तों तक जरूर पहुंचाएं जो What is Scanner in Hindi के बारे में जानने के लिए रुचि रखते हैं।

यदि आपको इस लेख में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपके सवाल का जवाब जल्दी से जल्दी करेंगे।

धन्यवाद….!

Bhushan

I am Bhushan Garg MCA Holder and 30 years old young Enterpreneur. By profession I'm a Blogger, Computer Trainer, and SEO Optimizer.

Recent Posts

Haryana Lado Lakshmi yojana 2025 | अब महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपए महीना [जाने पूरी जानकारी]

हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के…

1 week ago

Air Force School Sirsa Vacancy 2025: PRT, TGT और NTT Teacher पदों के लिए भर्ती

Air Force School Sirsa ने PRT, TGT और NTT Teacher पदों के लिए नवीनतम भर्ती…

2 weeks ago

PM Kisan Tractor Yojana 2025: छोटे किसानों के लिए नई सरकारी योजना

भारत सरकार हर साल किसानों के हित में नई-नई योजनाएँ लाती है, ताकि उनकी आर्थिक…

2 weeks ago

Punjab and Haryana High Court Vacancy 2025 | 478 स्टेनोग्राफर पदों पर निकली सरकारी नौकरी, अभी करें आवेदन

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 478 पदों पर भर्ती के लिए Punjab…

2 weeks ago

Ekharid Haryana Mandi Gate Pass 2025: घर बैठे बनाएं मंडी गेट पास

हरियाणा सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए Ekharid Haryana Mandi Gate Pass 2025 पोर्टल…

2 weeks ago

घर बैठे महिलायों के लिए पैकिंग का काम | ₹30,000 तक हर महीने कमाएं (Ghar Baithe Packing Ka Kam)

आज के समय में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना हर किसी के लिए जरूरी है,…

3 weeks ago

This website uses cookies.