9th Class Presentation IT Notes (in Hindi)

9th Class Presentation

प्रश्न 1. Ms-Powerpoint क्या है ?

उत्तर:-MS PowerPoint एक Presentation Program है, जो सूचनाओं को Slides format में कुछ मल्टीमीडिया जैसे- फोटो और आवाज़ के साथ Open, Create, Edit, Formatting, Share एवं Print आदि करने का कार्य करता है| MS PowerPoint को Microsoft द्वारा develop किया गया है, MS PowerPoint Microsoft Office का एक part है |

प्रश्न 2. Ms-Powerpoint में हम क्या क्या कार्य कर सकते है ?

उत्तर   Ms-Powerpoint में हम निम्न कार्य कर सकते है –

  1. आर्ट Galary के द्वारा slide तैयार करना |
  2. एनीमेशन के द्वारा ग्राफिकल चीजों को तैयार करना |
  3. किसी bussiness के प्रोग्राम को slide के द्वारा प्रस्तुत करने के लिए |
  4. इसका प्रयोग शिक्षा व्यवसाय, मेडिकल, Engineering एवं शोध के क्षेत्र मे किया जाता है।

प्रश्न 3. Ms-Powerpoint में एक नया प्रेजेंटेशन कैसे बनाये ?

उत्तर पावर पाइंट में नया प्रजेन्टेशन तैयार करने के लिये निम्न स्टेप होते है।

  1. File Menu → New option पर क्लिक करने पर New Presentation नाम की विंडो आती है।
  2. आवश्यकतानुसार Presentation को चुनते है।
  3. इसके बाद लेआउट नाम की विंडो आती है। जिससे आवश्यकता के अनुसार स्लाईड को चुनते है।
  4. इस स्लाईड में विभिन्न प्रकार के sound, Picture, movie, Text आदि को insert करते है। इसके बाद इन ऑब्जेक्ट में विभिन्न प्रकार के Effect लगाकर एक प्रभावशाली प्रजेन्टेशन तैयार कर सकते हैं|
  5. एक प्रजेन्टेशन में एक से अधिक स्लाईड हो सकती है।
  6. प्रजेन्टेशन को शो कराने के लिये Slide Show Option का प्रयोग करते है।
  7. पावर पाइंट में जो फाईल बनती है। या Presentation को जब सेव किया जाता है। तो उस फाईल का द्वितीयक नाम (Extension Name) .PPT होता है।
  8. इसकी शॉर्टकट कीCtrl+ N होती है। इसको Standard Tool Bar के न्यू बटन पर क्लिक करके भी नयी प्रजेन्टेशन को खोला जा सकता है।

9th Class Presentation

प्रश्न 4. किन्ही प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेर के नाम लिखें ?

उत्तर   Ms-Powerpoint, Open Office, Google Documents

प्रश्न 5. Ms-Powerpoint की फाइल extension क्या है ?

उत्तर   *.pptx

प्रश्न 6. Ms-Powerpoint में Views कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर   Ms-Powerpoint में चार प्रकार के views होते है – Views - 9th Class Presentation

  1. Normal View – MS Power Point में फाइल का MIDDLE Section दो भागो में विभाजित होता है| इस तरह दोनों इन दो फ्रेमो का View Normal View कहलाता है|  जब यूजर कोई भी slide बनाता है तो वो slide नार्मल व्यू में ही बनती है |
  2. Outline View – MS Power Point में दूसरें प्रकार का व्यू Outline View होता है | इस view में जाने के लिए हम Screen के bottom के left section पर Click करते है | यह view भी Normal view की तरह कार्यान्वित किया जाता है |
  3. Slide Show View – MS Power Point में तीसरे प्रकार का व्यू Slide View होता है | Slide View भी Normal View तथा Outline View की तरह ही होता है, लेकिन Slide View Normal View तथा Outline View से प्रदर्शित करने के तरीके में अलग होता है | slide अंतिम प्रेजेंटेशन में किस रूप में दिखाई देगी यह हमे इस व्यू से पता चलता है |
  4. Slide Sorter View – MS Power Point में चोथे प्रकार का व्यू Slide Sorter View होता है | Slide Sorter View ,Normal View ,Outline View तथा Slide View से अलग होता है | इस view का प्रयोग सभी Slides को Show करने के लिए किया जाता है | इस View में प्रत्येक Slide छोटी picture के रूप में प्रदर्शित होती है |

प्रश्न 7. Ms-Powerpoint में Image या shapes को insert करने की क्या प्रक्रिया है ?

उत्तर    Ms-Powerpoint में Image या shapes को insert करने की प्रक्रिया इस प्रकार है –

Image को insert करने के चरण

  1. सबसे पहले एक नया प्रेजेंटेशन ओपन करेंगे |
  2. अब insert tab पर illustration group में picture नाम का option पर क्लिक करेंगे |
  3. क्लिक करने पर picture का dialog box खुल जायेगा |
  4. उसके बाद कोई भी इमेज सेलेक्ट कर लेंगे जो हमने slide में add करनी हो |
  5. अब insert पर क्लिक करना है |
  6. क्लिक करते ही image slide में insert हो जाएगी |

Shapes को insert करने के चरण

  1. सबसे पहले एक नया प्रेजेंटेशन ओपन करेंगे |
  2. अब insert tab पर illustration group में shapes नाम का option पर क्लिक करेंगे |
  3. क्लिक करने पर shapes का dialog box खुल जायेगा |
  4. उसके बाद कोई भी shapes को सेलेक्ट कर लेंगे जो हमने slide में add करनी हो |
  5. क्लिक करते ही shape slide में insert हो जाएगी |

9th Class Presentation

प्रश्न 8. Presentation  में Theme को शामिल करने के चरण लिखें ?

उत्तर   Presentation  में Theme को शामिल करने के चरण इस प्रकार है –

  1. सबसे पहले प्रेजेंटेशन ओपन करें |
  2. File मेनू में New command पर क्लिक करें |
  3. क्लिक करते ही न्यू का dialog box आ जायेगा |
  4. उसमे themes option पर क्लिक करें |
  5. theme का dialog box खुल जायेगा |
  6. उसमे theme को चुने और ok करदे |

प्रश्न 9. Powerpoint में Slide sorter View में slides को Add, Delete करने की क्या प्रक्रिया है ?

उत्तर   Powerpoint में Slide sorter View में slides को Add, Delete करने की प्रक्रिया इस प्रकार है –

Slide को Add करने के चरण –

  1. slide sorter view में cursor को उन दो slide के बीच में रखेंगे जहाँ slide add करनी हो |
  2. Home tab में New slide नाम के option पर क्लिक करें |
  3. क्लिक करते ही एक नई slide add हो जाएगी |

Slide को Delete करने के चरण –

  1. slide sorter view में जिस slide को डिलीट करना है उसे सेलेक्ट कर लेंगे |
  2. कीबोर्ड से डिलीट बटन press करें |
  3. ऐसा करने से सेलेक्ट की हुई slide डिलीट हो जाएगी |

To more Content about Presentation – click Here