9th Class Spreadsheet IT Notes (in Hindi)

9th Class Spreadsheet

प्रश्न 1. Spreadsheet क्या होता है ?

उत्तर   Spreadsheet कंप्यूटर का ऐसा सॉफ्टवेयर है जिससे डाटा को Table के रूप में मतलब Row और Column के फॉर्म में डाटा को मैनेज करने, अरेन्ज करने की सुविधा प्रदान करती है| इसका उपयोग numerical गणना और चार्ट बनाने के लिए भी किया जाता है |

प्रश्न 2. Spreadsheet के क्या कार्य होते है ?

उत्तर   स्प्रेडशीट के कार्य निम्न है –

  • यह किसी प्रकार की गणना और डाटा प्रोसेस करने का कार्य करती है।
  • किसी भी डेटाबेस की तेजी से और सरलता से Sorting और Searching की जा सकती है।
  • बिज़नेस ग्राफ़िक्स क्रिएट कर सकते है। जैसे चार्ट्स और ग्राफ़।
  • यह हमे गणित के बहुत सारे फंक्शन उपलब्ध करवाता है |
  • पुरानी वर्कशीट को नई वर्कशीट में merged कर सकते है |

प्रश्न 3. स्प्रेडशीट के महत्वपूर्ण सॉफ्टवेर के नाम लिखें ?

उत्तर   Ms-Excel, Open Office, Google Documents

9th Class Spreadsheet

प्रश्न 4. Ms-Excel को start करने की क्या प्रक्रिया है ?

उत्तर   Ms-Excel को start करने के दो तरीके है

  1. डेस्कटॉप पर स्थित Ms-Excel के icon पर डबल क्लिक करने से Ms-Excel की window ओपन हो जाएगी |
  2. Start बटन पर क्लिक करेंगे
    1. All Programs पर क्लिक करें |
    2. इसके बाद Ms-Office मेनू में Ms-Excel की window खुल जाएगी |

प्रश्न 5. Active Cell क्या है ?

उत्तर   जिस सेल के अंदर cursor होता है वो Active Cell होता है इसके चारो और Border होता है |

प्रश्न 6. Row क्या होती है ?

उत्तर   Cell की horizontal व्यवस्था को ही Row कहा जाता है एक वर्कशीट के अंदर 1048576 row होती है |

प्रश्न 7. Column क्या होते है ?

उत्तर   Cell की Vertical व्यवस्था को  Column कहा जाता है एक वर्कशीट के अंदर 16384 column  होते है |

प्रश्न 7. Excel के अंदर Worksheet क्या होती है ?

उत्तर   Worksheet Cells का कलेक्शन होता है। जहाँ आप अपने डाटा को रख सकते है इसके साथ ही आप उन्हें Manipulate भी कर सकते है। सभी Excel Workbook में Multiple Worksheet होती है।

9th Class Spreadsheet

प्रश्न 8. एक्सेल में Workbook क्या है ?

उत्तर   Workbook एक एक्सेल फाइल होती है। एक वर्कबुक में 256 वर्कशीट होती है तथा By Default इसमें 3 वर्कशीट होती है।

इसमें नई वर्कशीट को जोड़ा और डिलीट किया जा सकता है और Sheet को Rename भी किया जा सकता है। एक समय में एक ही वर्कशीट पर काम किया जा सकता है जिसे Active Worksheet कहते है |

प्रश्न 9. Cell क्या है ?

उत्तर   Cell excel document का सबसे छोटा एवं महत्वपूर्ण unit है। जिसमें data या information store की जाती है और उस पर किसी भी तरह की गणना कर सकते है| हर cell का अपना एक अलग  address या reference number होता है। 

एक वर्कशीट में 1048576*16384=17142120448 cell होती है | एक सेल में ज्यादा से ज्यादा 255 अक्षर लिख सकते है| हर सेल का एक address होता है दो cell को आपस में merge भी किया जा सकता है |

प्रश्न 10. Formula Bar क्या है ?

उत्तर   यह Ribbon के निचे होता है जिसमे Active Cell के data को दिखाया जाता है | इसका उपयोग हम data को edit करने के लिए भी करते है |

प्रश्न 11. Scroll Bar क्या होता है ?

उत्तर   Scroll Bar का प्रयोग Page को ऊपर से निचे और दायें से बाएं करने के लिए किया जाता है scroll bar दो प्रकार की होती है –

  1. Horizontal Scroll Bar
  2. Vertical Scroll Bar

9th Class Spreadsheet

प्रश्न 12. Ms-Excel में फाइल को Open और Save करने की क्या प्रक्रिया है ?

उत्तर   Ms-Excel में फाइल को Open और Save करने की प्रक्रिया इस प्रकार है –

Open करने के चरण –

  1. Ribbon bar में Office बटन पर क्लिक करें |
  2. क्लिक करने पर आपको Open नाम की command दिखाई देगी या फिर आप कीबोर्ड से CTRL +O भी प्रेस कर सकते है|
  3. ओपन का dialog box आ जायेगा |
  4. इस dialog box में फाइल का नाम लिखेंगे लेकिन फाइल पहले से बनी हुई हो |
  5. फाइल का नाम लिखने के बाद open बटन पर क्लिक करले |
  6. क्लिक करते ही फाइल ओपन हो जाएगी |

Save करने के चरण –

  1. Ribbon bar में Office बटन पर क्लिक करें |
  2. क्लिक करने पर आपको Save नाम की command दिखाई देगी या फिर आप कीबोर्ड से CTRL +S भी प्रेस कर सकते है|
  3. Save का dialog box आ जायेगा |
  4. इस dialog box में फाइल का नाम लिखेंगे |
  5. फाइल का नाम लिखने के बाद Save बटन पर क्लिक करले |
  6. क्लिक करते ही फाइल save हो जाएगी |

9th Class Spreadsheet

प्रश्न 13. Ms-Excel में Data को Addition, Subtraction, Multiplication or Division करने के चरण लिखें |

उत्तर   Ms-Excel की मदद से हम बड़ी से बड़ी गणनाए कर सकते है उनमे से Addition एक है Addition से हम दो संख्या को आपस में जोड़ सकते है |

 Addition को कैसे apply करते है उसके लिए निम्न प्रक्रिया है –

  1. सबसे पहले एक नया स्प्रेडशीट ओपन करें |
  2. फाइल में नंबर data लिखेंगे | जैसे कि – A1-20, B2-30, C2=
  3. अब हमने जैसे C2 में A1 और A2 के नंबर का जोड़ करना है तो उसके लिए C2 में FORMULA लिखेंगे |
  4. =sum(a1:b2) Enter को दबाये |
  5. enter दबाते ही फार्मूला वाली सेल का addition हो जायेगा |

Subtraction को अप्लाई करने की प्रक्रिया –

  1. सबसे पहले एक नया स्प्रेडशीट ओपन करें |
  2. फाइल में नंबर data लिखेंगे | जैसे कि – A1-30, B2-20, C2=
  3. अब हमने जैसे C2 में A1 और A2 के नंबर का subtraction करना है तो उसके लिए C2 में FORMULA लिखेंगे |
  4. =sub(a1-b2) Enter को दबाये |
  5. enter दबाते ही फार्मूला वाली सेल का subtraction हो जायेगा |

Multiplication को अप्लाई करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एक नया स्प्रेडशीट ओपन करें |
  2. फाइल में नंबर data लिखेंगे | जैसे कि – A1-30, B2-20, C2=
  3. अब हमने जैसे C2 में A1 और A2 के नंबर का multiplication करना है तो उसके लिए C2 में FORMULA लिखेंगे |
  4. =sub(a1*b2) Enter को दबाये |
  5. enter दबाते ही फार्मूला वाली सेल का multiplication हो जायेगा |

Division को अप्लाई करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एक नया स्प्रेडशीट ओपन करें |
  2. फाइल में नंबर data लिखेंगे | जैसे कि – A1-30, B2-20, C2=
  3. अब हमने जैसे C2 में A1 और A2 के नंबर का division करना है तो उसके लिए C2 में FORMULA लिखेंगे |
  4. =sub(a1/b2) Enter को दबाये |
  5. enter दबाते ही फार्मूला वाली सेल का division हो जायेगा |

प्रश्न14. Ms-Excel में Row या Column को Insert और Delete कैसे किया जाता है ?

उत्तर   Ms-Excel में Row या Column को Insert करने की प्रक्रिया इस प्रकार है –

  1. यदि हमने कॉलम insert करना है तो कॉलम पर माउस लेकर जाये और यदि row insert करना है तो row पर माउस लेकर जाये |
  2. Mouse का right बटन दबाये |
  3. क्लिक करते ही एक popup मेनू ओपन होगा |
  4. उसमे Insert Column पर क्लिक करें यदि row insert करना है तो insert Row पर क्लिक करें |
  5. क्लिक करते ही कॉलम/Row add हो जायेगा |

Row या Column को Delete करने की प्रक्रिया इस प्रकार है –

  1. जिस कॉलम या row को डिलीट करना है उसे सेलेक्ट करें |
  2. Mouse का right बटन दबाये |
  3. क्लिक करते ही एक popup मेनू ओपन होगा |
  4. उसमे Delete पर क्लिक करें यदि row delete करना है तो delete Row पर क्लिक करें |
  5. क्लिक करते ही कॉलम/Row delete हो जायेगा |

9th Class Spreadsheet

प्रश्न 15. Ms-Excel में वर्कशीट का नाम बदलने के चरण लिखें ?

उत्तर   Ms-Excel में वर्कशीट का नाम बदलने के चरण इस प्रकार है –

  1. Ms-Excel में by default 3 sheets होती है |
  2. यदि किसी भी sheet को रीनेम करना चाहते है तो उस sheet के ऊपर माउस का right क्लिक करें |
  3. right क्लिक करते ही एक popup window ओपन होगी |
  4. उसमे आपने Rename नाम का option पर क्लिक करें |
  5. अब वहां sheet का नाम लिखेंगे और enter दबा देंगे |

प्रश्न 15. Ms-Excel में वर्कशीट को delete करने के चरण लिखें ?

उत्तर   Ms-Excel में वर्कशीट को डिलीट करने के चरण इस प्रकार है –

  1. Ms-Excel में by default 3 sheets होती है |
  2. यदि किसी भी sheet को डिलीट करना चाहते है तो उस sheet के ऊपर माउस का right क्लिक करें |
  3. right क्लिक करते ही एक popup window ओपन होगी |
  4. उसमे आपने Delete नाम का option पर क्लिक करें |
  5. क्लिक करते ही sheet डिलीट हो जेएगी |

प्रश्न 16. Ms-Excel में फाइल को save करने की क्या एक्सटेंशन है ?

उत्तर     *.xlsx

To more content about Presentation – Click Here