नमस्कार दोस्तों, आज के हमारे इस लेख में हम बात करने वाले हैं Software के बारे में, वैसे तो सभी ने इसका नाम तो जरूर सुना होगा, इसका इस्तेमाल computer मैं होता है, आप सभी कंप्यूटर का इस्तेमाल अपने कार्य को सरल बनाने के लिए करते हैं।
तकनीकी युग में “Software” शब्द बहुत बार सुनने को मिलता है। चाहे मोबाइल हो, कंप्यूटर हो, या कोई अन्य डिजिटल डिवाइस, Software हर जगह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारे दैनिक जीवन को सरल और प्रभावशाली बनाता है।
Software, किसी भी Hardware (जैसे कंप्यूटर, मोबाइल, या अन्य उपकरण) को चलाने के लिए आवश्यक निर्देशों और प्रोग्राम्स का समूह है। यह एक ऐसा माध्यम है जो हार्डवेयर को निर्देश देता है कि उसे कैसे काम करना है। Software के बिना, किसी भी डिवाइस का उपयोग करना संभव नहीं है।
इस लेख में, हम Software के बारे में विस्तार से जानेंगे – यह क्या है, इसके प्रकार, उपयोग, और इसके पीछे की तकनीक।
Computer विज्ञान में, Software सार्थक आदेशों और आवश्यक सूचनाओं का एक ऐसा समूह माना जाता है, जो computer को यह बताता है, कि उसे किन-किन कामों को करना है।
Software, एक प्रकार से, Hardware से अत्यंत अलग चीज है,यह दोनों एक दूसरे पर इतने निर्भर है कि, अगर इन दोनों में से एक चीज ना हो तो दूसरी चीज कम या नहीं के बराबर उपयोगी है।
व्यवहारिक तौर पर अगर Computer के बारे में बताया जाए, तो हम Hardware को मनुष्य का शरीर तथा Software को उसकी आत्मा कह सकते हैं, सॉफ्टवेयर कोई भी पदार्थ नहीं है जिसे हम देख या छू सके।
यह तो वह सूचनाएं, आदेश तथा वह तरीके हैं, जिनके आधार पर कंप्यूटर का हार्डवेयर काम करता है, ऐसा भी कहा जा सकता है, कि Computer जो है वे Hardware और Software से परिचित होते हैं, तथा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर से परिचित और उन पर आधारित होते हैं।
Software को दो भागों में बांटा गया है।
“System Software” यह एक ऐसा प्रोग्राम माना जाता है, जिसका काम system तथा computer को चलाना और उसे काम करने के लायक बनाए रखना होता है।
System Software ही Hardware को चलाने में मदद करता है, Operating system, Compiler आदि System Software के मुख्य भाग हैं।
Operating System के माध्यम से सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के कामकाज पर नियंत्रण रखता है, और यह सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के सभी बाहरी उपकरणों जैसे Monitor Printer और Storage device पर अपना नियंत्रण रखता है।
Examples of System Software –
“Application Software” ऐसे प्रोग्रामों को कहा जाता है, जो कि हमारे computer पर आधारित मुख्य कार्य को करने के लिए लिखे जाते हैं, आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग उपयोगों के लिए अलग-अलग Software होते हैं।
जैसे कि वेतन की गणना, लेन-देन का हिसाब, वस्तुओं का stock रखना और बिक्री का हिसाब लगाना अधिकारियों के लिए लिखे गए प्रोग्राम को ही Application Software कहा जाता है।
Examples of Application Software –
Software एक प्रोग्रामिंग भाषा में लिखा जाता है। यह कंप्यूटर की मेमोरी में लोड होता है और उसके बाद हार्डवेयर को निर्देश देता है कि उसे क्या करना है।
उदाहरण:
जब आप एक गाना चलाते हैं, तो म्यूजिक प्लेयर Software हार्डवेयर (स्पीकर) को निर्देश देता है कि वह गाने को प्ले करे।
Software का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है, जैसे:
मापदंड | Software | Hardware |
---|---|---|
परिभाषा | प्रोग्राम और निर्देशों का समूह। | कंप्यूटर के भौतिक घटक। |
उदाहरण | MS Word, WhatsApp। | CPU, RAM, Keyboard। |
स्पर्श | इसे छुआ नहीं जा सकता। | इसे छू सकते हैं। |
कार्य | हार्डवेयर को निर्देश देता है। | निर्देशों के अनुसार कार्य करता है। |
Software का इतिहास बहुत पुराना है। 1950 के दशक में सबसे पहला Software विकसित किया गया था। समय के साथ, इसमें निम्नलिखित बदलाव आए:
Software निर्देशों और प्रोग्राम्स का समूह है, जो हार्डवेयर को चलाने में मदद करता है।
Software मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं: System Software, Application Software, Utility Software, और Programming Software।
Microsoft Office, Google Chrome, और VLC Media Player सबसे लोकप्रिय Application Software हैं।
कुछ Software मुफ्त (Freeware) होते हैं, जबकि अन्य Paid Software के रूप में उपलब्ध होते हैं।
Software निर्देश देता है, जबकि Hardware उन निर्देशों को क्रियान्वित करता है।
Software हमारी आधुनिक दुनिया का अभिन्न हिस्सा है। यह कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों को उपयोगी बनाता है। चाहे वह System Software हो, जो हार्डवेयर को चलाता है, या Application Software, जो उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करता है, Software के बिना आधुनिक जीवन की कल्पना करना मुश्किल है।
तकनीकी युग में, Software डेवलपमेंट में करियर बनाने का भी एक बेहतरीन अवसर है। Software के प्रकार और उपयोगों को समझना न केवल तकनीकी क्षेत्र में बल्कि सामान्य जीवन में भी लाभदायक हो सकता है।
हमने आपको हमारी तरफ से Software kya hai? और Software ke types, Software kaise banaye? के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी समझ आई होगी। और आने वाले समय में यदि आप Computer का उपयोग करते हैं। तो आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से काफी हद तक लाभ होगा।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सब कुछ अच्छे से समझ आया तो इस आर्टिकल को उन लोगों तक जरूर शेयर करें या अपने उन दोस्तों तक जरूर पहुंचाएं जो Software के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं।
इस आर्टिकल में हमने आपको बिल्कुल डिटेल से जानकारी देने की कोशिश की है, अगर आपको इस आर्टिकल में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, तो हम आपके सवाल का जवाब जल्दी से जल्दी देने की कोशिश करेंगे।
धन्यवाद।
हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के…
Air Force School Sirsa ने PRT, TGT और NTT Teacher पदों के लिए नवीनतम भर्ती…
भारत सरकार हर साल किसानों के हित में नई-नई योजनाएँ लाती है, ताकि उनकी आर्थिक…
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 478 पदों पर भर्ती के लिए Punjab…
हरियाणा सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए Ekharid Haryana Mandi Gate Pass 2025 पोर्टल…
आज के समय में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना हर किसी के लिए जरूरी है,…
This website uses cookies.