MS Excel क्या है । MS Excel in Hindi

आज के समय में MS-Excel का नाम तो सभी ने सुना ही होगा क्या आप जानते हैं कि MS-excel kya hai (Ms Excel in Hindi) अगर नहीं? तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं, आज हम आपको इसके बारे में सरल शब्दों में अच्छे से जानकारी प्रदान करेंगे, MS-excel का पूरा नाम Microsoft Excel है, यह Microsoft Office Package का ही एक भाग है।

MS-Excel काफी सारी Rows और Columns से मिलकर बनता है, जिसे हम Cell कहते हैं,यह Microsoft Office Suite के साथ आने वाला एक Spreadsheet प्रोग्राम है, जो Data को Tabulation Format ने open, create, edit, format, calculate इत्यादि करने की सुविधा प्रदान करता है, तो चलिए अब हम अच्छे से इसके बारे में समझते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

MS-Excel kya hai (What is MS Excel in Hindi)

MS-Excel का पूरा नाम Microsoft Excel है, लेकिन इसे केवल Excel के नाम से भी जाना जाता है, यह Microsoft Corporation की मदद से बनाया गया एक Spreadsheet program है, जो Data को Tabulation Format मैं रखने की सुविधा प्रदान करती है, यह Microsoft Suite के अंतर्गत आने वाला एक Application है।

जैसे कि काफी साल पहले Data को रजिस्टर पर पेंसिल की सहायता से Row और Column बनाकर व्यवस्थित किया जाता था, ठीक उसी प्रकार Electronic Worksheet तथा Excel मैं भी Data को व्यवस्थित करने के लिए Row और Column बने होते हैं, जिसके अंदर Data व्यवस्थित किया जाता है।

MS-Excel Data को व्यवस्थित करने के अलावा, कैलकुलेट करें, Data का ग्राफ तैयार करने, Report तैयार करने और Website पर Data के साथ काम करने इत्यादि की सुविधा भी देता है, इसके अंदर बड़ी से बड़ी Data का Mathematical और Logical Calculation करने के लिए बहुत सारे Formula, Function भी दिए होते हैं, जिनकी मदद से किसी बड़ी गणनाओ को भी मिनटों में किया जा सकता है।

इसमें अंकीय Data का कैलकुलेशन करने के लिए Arithmetic Operator का भी इस्तेमाल किया जाता है, Excel के अंदर कोई भी Data Row और Column मैं व्यवस्थित होता है, और इन्हीं दोनों के व्यवस्थित रूप को एक Worksheet कहा जाता है, एक Worksheet में 10,48,576 Row और 16,384 Columns  और एक Cell की संख्या 17,17,98,69,184 होती है।

MS-Excel ko kaise shuru karein (How to start MS-Excel in Hindi)

आपने यह तो जान ही लिया है कि MS-Excel kya hai, इसी के साथ आपको यह भी जानना बेहद जरूरी है कि इसे शुरू कैसे करें, यह प्रोग्राम शुरू करना और चलाना बेहद सरल है, आप अपने कंप्यूटर पर MS-Excel खोलने के लिए, नीचे दिए कुछ steps को फॉलो करें:-

Step 1. सबसे पहले Windows के अंदर start पर क्लिक करें।

Step 2. फिर उसके बाद आप All Programs मैं जाए।

Step 3. उसके बाद आपको MS Office का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

Step 4. उसके बाद MS Officeपर क्लिक करने के बाद आपको MS-Excel का ऑप्शन दिखाई देगा इस विकल्प को चुनें।

यदि आप इतना लंबा प्रोसेस करना नहीं चाहते हैं, तो आप इसका शॉर्टकट रास्ता चुनकर भी इसे ओपन कर सकते हैं जो कि यह है कि आपको Start बटन पर क्लिक करना है और उपलब्ध खोज विकल्प में MS-Excel टाइप करना है और बस क्लिक करने के बाद ही आपका MS-Excel शुरू हो जाएगा।

MS-Excel ke Fayde (Advantages of MS-Excel in Hindi)

  • User Friendly Program :- MS-Excel की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है कि यह एक user friendly program है, जिससे यह लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय है।
  • Instant Calculations:- इसमें दिए गए Mathematical और Logical Formulas की सहायता से किसी भी Data को तुरंत ही कैलकुलेट किया जा सकता है।
  • Easy to Edit:- यह Data को बड़े सरल तरीके से edit करने की सुविधा प्रदान करता है, इसमें अपने जरूरी कोई भी Data को जोड़ सकते हैं या मौजूदा डाटा को edit भी कर सकते हैं।
  • Multiple Spreadsheet in one file:- इसमें एक ही फाइल मैं कई सारे Spreadsheet के साथ काम करने की सुविधा मिलती है और सभी Spreadsheet मैं Data अभी अलग-अलग प्रकार के भी हो सकते हैं।
  • Built Formulas:- MS-Excel मैं काफी सारे Formulasपहले से ही दिए गए होते हैं, जिसकी सहायता से मिनटों में बड़ी से बड़ी गणनाओ का हल किया जा सकता है।

Conclusion:-

हमने आपको हमारी तरफ से MS-Excel  kya hai in Hindi? और Advantages of MS-Excel in Hindi के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी समझ आई होगी। और आने वाले समय में यदि आप Microsoft Excel का उपयोग करते हैं। तो आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से कुछ लाभ होगा।

अगर आपको  हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सब कुछ अच्छे से समझ आया तो इस आर्टिकल को उन लोगों तक जरूर शेयर करें या अपने उन दोस्तों तक जरूर पहुंचाएं जो Microsoft Excel के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

इस आर्टिकल में हमने आपको बिल्कुल डिटेल से जानकारी देने की कोशिश की है, अगर आपको इस आर्टिकल में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, तो हम आपके सवाल का जवाब जल्दी से जल्दी देने की कोशिश करेंगे।

धन्यवाद।

Bhushan
Bhushanhttp://www.bloggerkey.com
I am Bhushan Garg MCA Holder and 30 years old young Enterpreneur. By profession I'm a Blogger, Computer Trainer, and SEO Optimizer.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Categories

error: Content is protected !!