10th Class What is Database in Computer (Hindi)

What is Database in Computer

प्रश्न 1. डेटाबेस क्या है ?

उत्तर  कंप्यूटर में हम अलग अलग तरीके से data को स्टोर करते है जैसेकि डॉक्यूमेंट के रूप में , वर्कशीट के रूप में या फिर प्रोग्राम फाइल्स के रूप में और जब हम row और column के रूप में data को स्टोर करते है तो उसे tabular data कहा जाता है एक या एक से अधिक टेबल को एक फाइल के रूप में स्टोर करते है तो वह डेटाबेस कहलाता है |

दुसरे शब्दों में , डेटाबेस एक सुचना का समूह(collection of information) होता है  जिसे इस प्रकार organize किया जाता है कि जिसमे सुचना आसानी से access, मैनेज और update की जा सके |

प्रश्न 2. डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है ?

What is Database in Computer

उत्तर  डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम(Database Management System ) एक सॉफ्टवेर (Software) है जिसका उपयोग डेटाबेस को बनाने(creating) और डेटाबेस को संभालने(managing) के लिए किया जाता है |

प्रश्न 3. कुछ प्रमुख Database Management System Software के नाम लिखें ?

उत्तर

  • Foxpro
  • Oracle
  • My SQL
  • Ms-ACCESS

प्रश्न 4. कितने तरीको से हम data को व्यवस्थित कर सकते है ?

उत्तर  Data को 2 तरीको से व्यवस्थित किया जा सकता है

  1. Flat File :- इसके अंदर data को एक टेबल के अंदर स्टोर करवाया जाता है इसका इस्तेमाल हम tab करते है जब कम data हो |
  2. Relation :- इसके अंदर data को एक से ज्यादा टेबल के अंदर स्टोर करवाया जाता है और सभी टेबल को एक कॉमन फील्ड के साथ जोड़ दिया जाता है इसका इस्तेमाल Medium और लार्ज data के लिए किया जाता है |

प्रश्न 4. DBMS के फायदे(Advantages) और disadvantage क्या-क्या  है ?

उत्तर डी बी एम् एस के कुछ फायदे  इस प्रकार है –

  1. डेटा रिड़ंडसी को कंट्रोल करना:- File based system में प्रत्‍येक एप्लिकेशन प्रोग्राम की अपनी निजी फाइल होती हैं इस स्थिति में, कई स्‍थानों पर एक ही डेटा की डुप्लिकेट file बनाई जाती हैं। डेटा डाटाबेस में केवल एक स्‍थान पर दर्ज किया जाता हैं और इसे दोहराया नहीं जाता हैं।
  2. डेटा साझा करना :- DBMS में Organization के Authorized User द्वारा डेटा साझा किया जा सकता हैं। डाटाबेस Administrator डेटा को नियंत्रित करता हैं और डेटा को Access करने के लिए उपयोगकर्ताओं को अधिकार देता हैं
  3. डाटा स्थिरता :- Data Redundancy को नियंत्रित करके डाटा स्थिरता प्राप्‍त की जाती हैं। मतलब कि डाटाबेस में एक ही प्रकार के डेटा को बार-बार इन्‍हें जमा होने से रोका जाता हैं।
  4. डेटा का एकीकरण :- DBMS में डेटाबेस में डेटा टेबल्‍स में संग्रहित होता हैं। एक डेटाबेस में एक से अधिक टेबल्‍स हो सकते हैं और टेबल्‍स के बीच संबंध बनाए जा सकते हैं। इससे डेटा को पुन: प्राप्‍त करना और अपडेट करना आसान हो जाता हैं।
  5. डेटा सिक्योरिटी :- DBMS में डाटा को पूरी तरह से Database Administrator द्वारा नियंत्रित किया जाता है और डाटाबेस Administrator ही यह सुनिश्चित करता है कि किस User को कितना Database के कितने हिस्‍से पर Access देना है या नहीं।

Data Base System के कुछ नुकसान भी हैं

  1. database system को implement करने में लागत ज्‍यादा आ सकती है जिसमें कॉफी रूपये खर्च हो सकते हैं।
  2. इसका आकार बहुत अधिक होता है |
  3. इसके सभी components को update करना पड़ता है |
  4. यदि इलेक्ट्रिक फेलियर या डेटाबेस corrupt हो जाये तो जो डेटाबेस में महत्वपूर्ण data स्टोर है वो lost हो जाता है |

What is Database in Computer

प्रश्न 5. Relational Database Management System क्या है ?

Database - Primary and Foreign

उत्तर RDBMS एक डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) होता है जो की रिलेशनल मॉडल पर बेस्ड होता है| RDBMS एक ऐसा डेटाबेस होता है जो की डाटा को structured फॉर्मेट मे स्टोर करता है जैसे row and column |

प्रश्न 6. कुछ प्रमुख Relation Database Management System के नाम लिखें ?

उत्तर :- SQL, MS SQL Server, IBM DB2, ORACLE, My-SQL एवं माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस आरडीबीएमअस based है|

प्रश्न 7. DDL and DML की फुल फॉर्म बताये ?

उत्तर    DDL –  Data Definition Language

DML – Data Manipulation Lanaguage

प्रश्न 8. DDL और DML में क्या अंतर है

उत्तर   DDL का पूरा नाम data definition language है। जो कि conceptual schema को define करने के लिए यूज़ किया जाता है तथा यह इस बात की जानकारी भी देता है कि physical devices में इस schema को कैसे implement किया जाता है।

SQL में जो सबसे महत्वपूर्ण DDL स्टेटमेंट्स है वो है –

  1. CREATE
  2. ALTER
  3. DROP

DML का पूरा नाम data manipulation language है। और वह language जो डेटाबेस में डेटा को manipulate करने के काम आती है वह लैंग्वेज DML(data manipulation language) कहलाती है।

DML के कुछ उदाहरण निम्नलिखित है –

  1. SELECT
  2. INSERT
  3. UPDATE
  4. DELETE

What is Database in Computer

प्रश्न 9.  Database में Primary Key का क्या role है ?

उत्तर  Primary key एक टेबल में प्रत्येक रिकॉर्ड को यूनिक रखने के लिए प्रयोग की जाती हैं | Database के एक table के लिए सिर्फ एक ही PRIMARY KEY दी जा सकती है | वो एक PRIMARY KEY एक या एक से ज्यादा columns के लिए भी हो सकती है | Primary key किसी भी टेबल में यूनिक key होती है जो पूरे रिकॉर्ड को निरूपित करती है|

  • Primary Key की Value कभी भी Change नहीं होती है।
  • Primary Key Column को Null नहीं रखा जा सकता है |

प्रश्न 10. Database में Foreign Key क्या है ?

उत्तर  फॉरेन की का प्रयोग एक टेबल की दूसरी टेबल के साथ रिलेशनशिप को स्थापित करने के लिए किया जाता है अर्थात एक टेबल की लिंक दूसरी टेबल के साथ बनाने के लिए किया जाता है |

प्रश्न 11. Primary Key or Foreign Key में क्या अंतर है ?

उत्तर

Primary Key Foreign Key
1.  प्राइमरी की एक कॉलम या कॉलम का सेट होता है जो एक टेबल में एक रो को यूनिक बनाता है फॉरेन की एक कॉलम या कॉलम का सेट होता है जो दूसरी टेबल के एक प्राइमरी की या एक कैंडिडेट की को रेफर करता है
2.  एक टेबल में सिंगल प्राइमरी की हो सकती एक टेबल में एक से अधिक फॉरेन की हो सकते हैं
3.  प्राइमरी की यूनिक होती है प्राइमरी की नल नहीं हो सकती एक टेबल में एक से अधिक फॉरेन की हो सकते हैं  फॉरेन की Null हो सकती हैं
4.  प्राइमरी की को पैरेंट की के नाम से भी जाना जाता है फॉरेन की को चाइल्ड की के नाम से जाना जाता है

प्रश्न 12. Relation Database Management System के components के बारे में बताये ?

उत्तर  Major component of relational database –

  1. टेबल :- RDBMS मे डाटा स्टोर करने के लिए डेटाबेस ऑब्जेक्ट् टेबल् को use किया जाता है| एक टेबल rows and column के कलेक्शन से बनती है एवं इसमें रिलेटेड डाटा or values को स्टोर किया जाता है|
  2. Field :- हर टेबल छोटी छोटी entities मे बटीं होती है जिसको fields कहते है| किसी भी टेबल मे field, कॉलम को identity करती है जैसे किसी student table मे ID, NAME, AGE आदि कॉलम होंगे तो इन सबको field कहते है|
  3. Row :- टेबल मे, रो horizontal एंटिटी को कहते है टेबल मे किसी specific individual entry or डाटा वैल्यूज के collection के लिए rows use की जाती है| Table केrow मे entries को एक Record भी कहते है|
  4. कॉलम :- टेबल मे, कॉलम वर्टीकल एंटिटी को कहते है जिसमे की किसी भी फील्ड सेrelated सारी वैल्यू स्टोर होती है|

प्रश्न 13. Datatype क्या है और कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर  datatype का उपयोग हम उस प्रकार के data को पहचानने के लिए किया जाता है जिस प्रकार का data हम डेटाबेस में स्टोर करवाते है | यह पांच प्रकार है –

  1. Numeric Types
  2. Alphanumeric Types
  3. Binary Types
  4. Data Time
  5. Other Variable Types

प्रश्न 14. SQL की Full form बताये ?

उत्तर  SQL:-  Structured Query Language

Database IT Notes

प्रश्न 15. DBMS में Select, Insert, Update, Delete and Create स्टेटमेंट की व्याख्या कीजिये ?

उत्तर :- Select Statement :- इस Query से हम किसी डाटाबेस टेबल से डाटा Select कर सकते हैं या प्राप्त (fetch) कर सकते हैं। Select Statement का उपयोग DML में सबसे ज्यादा किया जाता है | इसका स्‍वरूप इस प्रकार हो सकता है–

Insert Statement:- इस Query से हम किसी डाटाबेस टेबल में डाटा insert कर सकते हैं। इसका स्‍वरूप इस प्रकार हो सकता है।

insert into table name (field name1, field name2, ————-) values (‘value1’, ‘value2’, ————-)

Update Statement :-  इस query के द्वारा हम टेबल में मौजूद डाटा में परिवर्तन कर सकते हैं। इसका स्‍वरूप इस प्रकार हो सकता है।

update table name set column1 = value1, column2 = value2, ————— where some condition

Delete Statement :-  इस Query का उपयोग डाटा को टेबल से हटाने या delete करने के लिए किया जाता है।

delete from table name where condition

Create Statement :- एक Data Base Table को Create करने के लिए Create Command का Use किया जाता हैं | एक Data Base Table को Create करने के लिए Create Command का Use किया जाता हैं 

CREATE TABLE table_name (

Column_name1 datatype, column_name2 datatype, ……..);

प्रश्न16.  OpenOffice.Org डेटाबेस का उपयोग करके बनाये गए डेटाबेस के लिए फाइल extension क्या है ?

उत्तर   *.odb

प्रश्न17   ऐसे तीन formats के नाम लिखे  जिसे openoffice.org Base में मैनेज किया जा सकता है ?

उत्तर

  1. Text document(.odt)
  2. Spreadsheet (.ods)
  3. Drawing(.odg)
  4. Presentation (.odp)
  5. Database(.odb)

प्रश्न18.   Form क्या है ?

उत्तर   यह एक Interface होता है जिसके द्वारा data को देख सकते है उसमे नया data जोड़ सकते है और उसमे बदलाव कर सकते है |

​Database के Question Answer English Language में देखने के लिए क्लिक करें.

Related Links –

If you more content about Databse – Click Here