What is Google Sheet in Hindi | गूगल शीट क्या है

आज का हमारा यह आर्टिकल  google Sheet या google spreadSheet भी जिसे कहते है पर है। जैसा कि आपको पता है, Google आज के time में सबसे ज्यादा use होने वाला software है, यह हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है।

Google Sheet Google द्वारा बनाया गया एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो मोबाइल फोन ,लैपटॉप , P.C. मे आसानी से use किया जा सकता हैं, इसमें फाइल सेव करने की जरूरत नहीं पड़ती।

आज के इस आर्टिकल में हम google Sheet के बारे में सारी जानकारी आप तक पहुंचाएंगे। इसमें हम आपको Google Sheet kya hai? Google Sheet kaise use kare? और Google Sheet k fayde और हम google Sheet को फोन या लैपटॉप में कैसे चलाएं यह भी सिखाएंगे।

Google Sheet MS office और MS Excel के जैसे ही काम में आने वाला software है। जिसका उपयोग हम MS office और MS Excel के सभी कामों को करने में कर सकते हैं।

Google Sheet kya hai | What is Google Sheet in Hindi

Google Sheet google का ही एक software है। जिसका उपयोग मेरी तरह करोड़ों लोग करते हैं। जोकि बिल्कुल Microsoft office के जैसा है। जिसमें एम एस एक्सेल,एमएस ऑफिस, एमएस वर्ड और पावर पॉइंट जैसे programme मिलते हैं।

MS office आपको खरीदना पड़ता है। लेकिन google Sheet आपको google की तरफ से बिल्कुल free में मिलती है।

जिसका उपयोग आप अपने business या अपने personal काम के लिए भी कर सकती है। एमएस ऑफिस का software install करना पड़ता है। लेकिन google Sheet को हम online  भी use कर सकते हैं।

Google Sheet kaise use kare? (How to use Google Sheet)

Google Sheet को use करने के लिए आपको अपने browser में gmail के through  login कर सकते है। Profile के साइड में आपको लॉगइन का ऑप्शन मिलेगा। जहां पर आपको Google Sheet का आइकन मिल जाएगा। उस पर क्लिक करने के बाद Google Sheet ओपन हो जाएगा।

Google Sheet में जाकर कोने मे तीन बिंदुओं पर दबाने के बाद docs, Sheets,power, form यह सब option मिल जाएंगे। Docs जो एमएस वर्ड की तरह काम करता है। जो काम आप एमएस वर्ड में करते हैं। वह बड़ी आसानी  से docs में कर सकते। इसमें आपको बहुत सारे templates मिलते हैं। इसके द्वारा आप अपना काम आसानी से कर सकते हैं।

अगर आपको एम एस एक्सेल का उपयोग करना है। तो docs के बाद उस के नीचे आपको Sheet का option मिलता है।  जिस पर जाकर आप अपना काम शुरू कर सकते हैं।

इसमें भी आपको बहुत सारे templates मिलते हैं। जिनका प्रयोग करके आप अपना annual budget , monthly budget और annual calendar आदि सारी Sheet  तैयार कर सकते हैं।

यदि आपको कोई ब्लैंक पेज चाहिए और आप किसी डॉक्यूमेंट को शुरू से बनाना चाहते हैं। तो  ब्लैंक पर जाने के बाद आपके सामने एक नया खाली पेज खुल जाएगा। जैसे आप MS excel यूज करते हैं, वैसे ही Google Sheet को आप यूज कर सकते हैं।

Google Sheet ke fayde:-

जैसा कि आपको पता है। Google Sheet का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद रहता है। Google Sheet login करने के लिए सिर्फ जीमेल आईडी की जरूरत होती है। और आपडायरेक्ट google Sheet में login कर लेते हैं। इसके अलावा क्योंकि एक तो यह फ्री सॉफ्टवेयर है। जिसमें लॉगइन और इंस्टॉल करने का कोई चार्ज नहीं लगता। इसलिए यह आम लोगों की पहुंच में आसानी से रहता है।

  • Google Sheet का एक फायदा collaboration है। इसकी सहायता से कई लोग एक ही सीट पर एक साथ काम कर सकते हैं। Google Sheet को कहीं भी कैसे भी कभी भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। यह डाटा centralized है।
  • इसमें auto data save का ऑप्शन भी होता है। जिसकी सहायता से हमें ज्यादा मेहनत ना करते हुए। हमारा किया  हुआ काम खुद ही save हो जाता है। अगर आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस या एक्सेल थोड़ा बहुत भी आता है। तो भी आप google Sheet को इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि यह बहुत ही आसान है इस्तेमाल करने के लिए।
  • इसने data security के बहुत सारे फायदे हैं। अगर आप चाहते हैं। आपकी फाइल को कुछ लोग देख सके और एडिट कर सके। यह ऑप्शन एक्सेल में नहीं होता है। पर google Sheet में यह benefit मिलता है।
  • Google Sheet सीखने के बाद आपको बड़ी कंपनियों में आसानी से job  मिल सकती है। क्योंकि एक्सेल और एमएस ऑफिस आजकल हर किसी को चलाना आता है। लेकिन google Sheet अब भी बहुत कम लोगों तक सीमित है। जिससे कि इसे चलाने वालों की मांग बड़ी कंपनियों में बहुत ज्यादा होती है।

FAQs:

जैसा कि आपने हमारे आर्टिकल में ऊपर पड़ा है। की Google Sheet kya hai? Google Sheet kaise use kare? Google Sheet k fayde, इन सभी की जानकारी हमने ऊपर आर्टिकल से दे दी है। यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल है। तो हम उसका हल देने की कोशिश करेंगे।

Q1)   क्या हम Excel को google Sheet में बदल सकते हैं?

हां, हम Excel को google Sheet में बिल्कुल बदल सकते हैं।

Q2)  क्या हम google Sheet से डाटा को शेयर कर सकते हैं?

हां, हम google Sheet से डाटा को दूसरों को शेयर कर सकते हैं।

Q3) क्या google Sheet को मोबाइल में यूज कर सकते हैं?

जी हां, मोबाइल ऐप से हम google Sheet को मोबाइल में यूज कर सकते हैं।

Conclusion:-

हमने आपको हमारी तरफ से google Sheet के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी समझ आई होगी। और आने वाले समय में यदि आप google Sheet का उपयोग करते हैं। तो आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से कुछ लाभ होगा।

अगर आपको  हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सब कुछ अच्छे से समझ आया तो इस आर्टिकल को उन लोगों तक जरूर शेयर करें या अपने उन दोस्तों तक जरूर पहुंचाएं जो Google Sheet के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

इस आर्टिकल में हमने आपको बिल्कुल डिटेल से जानकारी देने की कोशिश की है, अगर आपको आर्टिकल में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ रही है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, तो हम आपके सवाल का जवाब जल्दी से जल्दी देने की कोशिश करेंगे।

धन्यवाद।

Bhushan
Bhushanhttp://www.bloggerkey.com
I am Bhushan Garg MCA Holder and 30 years old young Enterpreneur. By profession I'm a Blogger, Computer Trainer, and SEO Optimizer.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Categories

error: Content is protected !!