Network Kya Hai | नेटवर्क क्या है और इसके क्या फायदे है

नमस्कार दोस्तों, ।आप सभी ने Network का नाम तो अवश्य सुना होगा लेकिन क्या आप यह जानते Network Kya hai ? अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ही है आज हम आपको बेहद सरल तरीके से Network के प्रकार और Network में उपयोग होने वाले Devices के बारे में भी चर्चा करने वाले हैं।

वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति नेटवर्क का उपयोग करता है। चाहे वह मोबाइल फोन नेटवर्क हो या फिर किसी ना किसी कंप्यूटर का नेटवर्क हो। नेटवर्क की सहायता से ही हम हमारे दूर बैठे सभी रिश्तेदारों तथा दोस्तों से बिल्कुल सरल तरीके से बात कर सकते हैं और अपनी Images, Videos इत्यादि शेयर कर सकते हैं

आज के हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको Network के बारे में विस्तार से जानकारी मिल पाएगी क्योंकि आगे हम आपको Network के फायदे और नुकसान के बारे में भी बताने वाले हैं, तो बिना देरी करते हुए चलिए जानते हैं Network क्या है?

Network Kya Hai ? – What is Network in Hindi

दो या दो से ज्यादा कंप्यूटर वायर तथा वायरलेस प्रकार से जुड़कर अपने डाटा(data) की जानकारी का आदान-प्रदान करते हैं उन्हें Network काहा जाता हैं। डिवाइसेस के आपस में जुड़ने को ही हम Network कहते है।

Network को बनाने के लिए दो तरीकों को इस्तेमाल करते हैं। जैसे-वायर तथा वायरलेस प्रकार से।वायर के प्रकार से हम दो डिवाइसेस को समाक्षीय केबल, ओपटीकल फाइबर के ज़रिए जोड़ सकते हैं।और वायरलेस प्रकार से हम Bluetooth, Wifi को Network बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

Network के उपयोग से हम कंप्यूटराइज्ड डिवाइसेस के बिच Text, Audio, Video, E-mail को आराम से share कर सकते हैं। Network की सबसे अच्छी मिसाल internet हैं।

साफ शब्दों में अगर कहें तो network में दो या दो से ज्यादा डिवाइसेस का ग्रुप होता है जिसके माध्यम से हम communication कर सकते हैं। network को तैयार करने के लिए दो से ज्यादा डिवाइसेस आपस में जुड़े रहते हैं।

Network के प्रकार (Types of Network in Hindi)

Network बहुत प्रकार के हो सकते हैं और हर network को बनाने का तरीका तथा उनके कार्यों को करने का तरीका अलग अलग हो सकता है। Network को हम महत्वपूर्ण रूप से चार भागों में बांट सकते हैं।-

  • PAN (Personal Area Network)
  • LAN (Local Area Network)
  • MAN (Metropolitan Area Network)
  • WAN (Wide Area Network)

1. PAN (Personal Area Network)

Personal Area Network सभी भागों में सबसे छोटा Network हैं। इसकी सहायता से कोई एक घर या फिर कोई भी बिल्डिंग में दो या दो से ज्यादा डिवाइसेज को आपस में जोड़कर network बनाया जा सकताहैं।

PAN की सहायता से प्रत्येक व्यक्ति अपने Smartphone, Computer आदि को एक डिवाइस से कंट्रोल कर सकता हैं।

2. LAN (Local Area Network)

Local Area Network एक छोटे से स्थानीय स्तर पर बनने वाला Network हैं। जैसे- स्कूल, घर, आदि जगहों पर LAN का उपयोग किया जाता हैं। LAN सबसे ज्यादा famous कंप्यूटर network में से हैं। इस network का उपयोग आप कुछ 10 किलोमीटर के area तक के कंप्यूटर को आपस में कनेक्ट कर अपने डाटा का आदान प्रदान कर सकते हैं।

LAN की स्पीड बहुत बड़िया होती हैं और अगर इस network को बनाने की चर्चा की जाए तो इसे बनाने में खर्चा भी कम होता हैं। और इसी के साथ LAN की security बहुत अच्छी होती हैं, इसमें Hub, Switch, Ethernet Cable, Route और Adapter की सहायता ली जाती हैं।

3. MAN (Metropolitan Area Network)

Metropolitan Area Network एक ऐसा Network हैं, जो की पूरी city के कंप्यूटर को आपस में कनेक्ट करता हैं। एक सिटी में सब school,college, government office होते हैं उन सभी के नेटवर्क को जोड़े रखता हैं। LAN के comparison me Metropolitan Area Network काफी बड़ा होता हैं।

MANकी सहायता से 10 से 1000 किलोमीटर के area तक के कंप्यूटरो को आपस में जोड़ सकते हो। अगर दो या दो से ज्यादा LAN ko को आपस में जोड़ना है तो MAN का इस्तेमाल किया जाता हैं।

4. WAN (Wide Area Network) 

WAN पृथ्वी का बेहद बड़ा नेटवर्क है जिसका कार्य क्षेत्र सबसे अधिक होता है और इससे काफी सारे LAN, WAN जुड़े रहते हैं। और इसी के साथ यह एक दूसरे के साथ डाटा को शेयर करते रहते हैं।

WAN में काफी सारी नहीं तकनीक प्रोटोकॉल का प्रयोग किया जाता है और यह बाकी सभी नेटवर्कस से अधिक महंगा भी होता है।

Network में उपयोग होने वाले Devices

1️⃣ HUB

2️⃣ Switch

3️⃣ Modem

4️⃣ Router

5️⃣ Bridge

6️⃣ Repeater

Network के फायदे– Advantages of Network in Hindi

तो चलिए अब हम Network के फायदे के बारे में भी चर्चा कर लेते हैं, जो कि निम्नलिखित है :-

  • Network की सहायता से डाटा को एक सुरक्षित जगह पर संभाल कर रखा जा सकता है और एक सुरक्षित जगह पर डाटा को रखने से इसको सभी Access भी अवश्य कर सकते हैं।
  • Network की सहायता से प्रत्येक डिवाइस को बेहद सरल तरीके से कनेक्ट किया जा सकता है।
  • Network के द्वारा हम अधिक से अधिक मात्रा के डाटा को भी Store करके रख सकते हैं।
  • Network बेहद अधिक Reliable माने जाते हैं।
  • Network की सहायता से ही हम अपने रिश्तेदार तथा दोस्तों से वार्तालाप कर सकते हैं।

Network के नुकसान– Disadvantages of Network in Hindi

Network के फायदे के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं, तो चलिए अब हम Network के नुकसान भी जानलेते हैं-

  • सबसे प्रमुख नुकसान यह है कि Network का सर्वर कुछ समय के लिए स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से हमारा महत्वपूर्ण कार्य कुछ समय के लिए बीच में रुक जाता है।
  • एक नेटवर्क संपूर्ण रुप से स्वतंत्र नहीं होता है। क्योंकि नेटवर्क अपने सरवर के ऊपर ही निर्भर रहता है।
  • Network की सहायता से बहुत सारे कंप्यूटर को आपस में जोड़ा जाता है। जिसकी वजह से Virus भी एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में चला जाता है।

Conclusion:-

हमने आपको हमारी तरफ से Network Kya hai ? और Network में उपयोग होने वाले Devices तथा और इसी के साथ Network के प्रकार और Network के फायदे और नुकसान? के बारे में बेहद सरल शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है।

आशा करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी समझ आ गई होगी। और भविष्य में अगर आप Network का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

इस आर्टिकल को उन लोगों तक जरूर शेयर करें या अपने उन दोस्तों और रिश्तेदारों तक जरूर पहुंचाएं जो Network के बारे में जानने की रुचि रखते हैं।

यदि आपको इस लेख में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपके सवाल का जवाब जल्दी से जल्दी करेंगे।

धन्यवाद….!

Bhushan
Bhushanhttp://www.bloggerkey.com
I am Bhushan Garg MCA Holder and 30 years old young Enterpreneur. By profession I'm a Blogger, Computer Trainer, and SEO Optimizer.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="bloggerkeyhindi" twitter="bloggerkey" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" instagram="bloggerkey" pinterest="bloggerkey" manual_count_pinterest="500" rss_url="#" rss="500" manual_count_instagram="200" manual_count_facebook="1500" youtube="channel/UCcSiwTmOf9Sea2oWDa4uY-w" manual_count_twitter="800"]

Latest Articles

Categories

error: Content is protected !!