AC Kya Hai | What is AC in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल के द्वारा एक ऐसे टोपिक के बारे में बात करेंगे। जोकि हमें गर्मियों में आराम पहुंचाने के में बहुत काम आता है। हम एक ऐसी मशीन के बारे में बात करेंगे। जो हमें सकून देने काम करती है। और आजकल ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है। जो अपने जीवन में सकून नहीं चाहत है।

तो हम आज बात करने वाले हैं। कि AC kya hai? AC ka use ham kha karte hai? AC se hame kya fayde milte hai? AC ke kya nuksan hai? इन सभी की जानकारी हम इस आर्टिकल द्वारा आपको देंगे। ताकि आप भी अगर AC का उपयोग करते हैं। या भविष्य में कभी करेंगे तो आपको सब ज्ञान हो।

AC का उपयोग आज कल की दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। क्योंकि हमारी पृथ्वी पर प्रदूषण ज्यादा होने के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ता जा रहा है। और उसी गर्मी से बचने के लिए हम AC का उपयोग अधिक से अधिक कर रहे हैं, ताकि हम पृथ्वी के बढ़ते हुए तापमान से बच सके।

AC Kya Hai in Hindi?

AC एक मशीन है। जो हमें गर्म हवा को ठंडी हवा में बदल कर देती है। यह एक रेफ्रिजरेटर जैसे काम करती है। इसका पूरा नाम Air conditioner है। Air Conditioner का आविष्कार Willis Carrier ने 1902 में किया था। इसका आविष्कार न्यूयॉर्क में बफेलो में हुआ था।

AC को हम अपने घर में कोई भी कमरे में आसानी से लगा सकते हैं। और इसका काम होता है। कि वह उस कमरे की सारी गर्म हवा को बाहर निकाल देती है। और ठंडी हवा करके उस कमरे को ठंडा बना देती है। इसकी खासियत यह भी होती है। कि यह कूलर, पंखे आदि से बहुत जल्दी अपना काम करती है। और बिना कोई आवाज किए।

AC Ke Type (Type of AC):-

ac kya hai in hindi

हमें मार्केट में बहुत सी अलग-अलग AC देखने को मिल जाती है। यह 6 types की होती है।

#1 Ductless Mini-Split: Ductless Mini-Split दिखने में बहुत छोटी होती है। और इसका उपयोग हम एक या एक से अधिक कमरों को ठंडा रखने के लिए कर सकते हैं। और यह बाकी AC के मुकाबला कम आवाज करती है।

#2 Window Air Conditioner: Window Air Conditioner का उपयोग यदि आप एक छोटी जगह या छोटे कमरे को ठंडा करना चाहते हो। तो आप इस AC का उपयोग कर सकते हैं। यह खिड़की में लगने वाली AC होती है। जो जगह बहुत कम घेरती है। और कम समय में कमरे को ठंडा भी कर देती है।

#3 Portable Air Conditioner: Portable Air Conditioner Window Air Conditioner और कूलर जैसी होती है। जोकि अधिक बिजली का उपयोग करती है। एक कमरे को ठंडा करने के लिए और इस AC को बनाने में हाइड्रो चिल technology का उपयोग किया गया है।

#4 Smart Air Conditioner: Smart Air Conditioner mini split window और portable air conditioner के जैसा है। जिसे हम मोबाइल फोन के वाईफाई से कनेक्ट करके ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने पर बहुत कम ऊर्जा खर्च होती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए वाईफाई से कनेक्ट करना जरूरी होता है।

#5 Geothermal Air Conditioning System: दूसरे AC के मुकाबले यह नई खोज है। यह Air Conditioning System धरती के कुचालक प्रॉपर्टी पर काम करती है। धरती से 4 या 6 फीट गहराई पर जो टेंपरेचर रहता है उसे घर में बनाऐ रखती है। इसमें पाइपिंग का इस्तेमाल होता है। जोकि हीट पंप और ग्राउंड के बीच लगाई जाती है। जिनमें पानी का संचार होता रहता है।

#6 Dual Fuel Air Conditioner: इस AC में एक गैस भट्टी होती है। जोकि विद्युत वायु-स्त्रोत वाले हीट पंप के साथ जुड़ा होता है। यह प्रभावी दर में गर्मी और सर्दी दोनों में काम करती है। यह बाहर के तापमान पर निर्भर करती है। और यह खुद ही फ्यूल burning और इलेक्ट्रिसिटी पर स्विच हो जाती है।

#7 Floor Mounted Air Conditioner: Floor Air Conditioner उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है। जिनकी दीवार पर कम जगह होती है। और वह फ्लोर पर Air Conditioner लगाना चाहते हैं। यह उन लोगों के लिए है। जिन्हे सांस लेने में दिक्कत हो और वह घर के अंदर की वायु को बाहर की तरह स्वच्छ रखने में विश्वास रखते हैं।

#8 Central Air Conditioner: यह Air Conditioner उन लोगों के लिए हैं। जिनका घर बहुत बड़ा है। और वह एक साथ सभी कमरों को ठंडा रखना चाहते हैं। यह दो भागों में होती है। एक condenser और compressor जो कि घर के बाहर रखे होते है। दूसरा, वाष्पीकरण कुंडली और हवा हैंडलर जो घर के अंदर रखा होता है।

AC Ke Fayde Aur Nuksan (Benefits/Demerits of AC):-

Air Conditioning के जहां Fayde हैं। वहां कुछ Nuksan भी हैं। चलिए इन दोनों के बारे में बात करते हैं।

AC Ke Fayde:-

आज के समय में हर घर और ऑफिस में Air Conditioner लगा हुआ है। जाहिर सी बात है कि इसके कुछ फायदे होंगे। तभी यह आज हर घर और ऑफिस की जरूरत बना हुआ है।

  • जिन लोगों से गर्मी बर्दाश्त नहीं होती। उन लोगों के लिए AC एक बहुत अच्छा उपकरण है। जो घर को गर्मियों के समय में बिल्कुल ठंडा रखता है।
  • जो लोग abroad से आते हैं। किसी गरम देश मे उनके लिए वहां का गर्म वातावरण सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। तो ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए AC ही एक ऐसा उपकरण है।जो उन्हें राहत पहुंचाता है।
  • ठंडा वातावरण लोगों को एलर्जी जैसी त्वचा संबंधी बीमारियों से दूर रखता है। जोकि Air Conditioner से ही संभव है।

AC Ke Nuksan:-

जहां AC के बहुत सारे Fayde हैं। वही कुछ Nuksan भी है चलिए इनके बारे में जानते हैं।

  • कुछ AC जो गैस पर चलती है। वो वातावरण में CFCs गैस छोड़ती है। जो कि ग्लोबल वार्मिंग का कारण है। जिसके कारण हमारी पृथ्वी का वातावरण गरम होते जा रहा है।
  • जब हम AC वाले कमरे से बाहर आते हैं। तो हमारी त्वचा पर जलन होने लगती है। और हममें गर्मी सहन करने की क्षमता कम हो जाती है।
  • Air Conditioner चलाने के लिए ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी और ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। जो कि पंखे या कूलर में नहीं पडती।

FAQs:-

Q1. AC की लगभग शुरुआती कीमत कितनी है?

AC की लगभग शुरुआती कीमत 17000 के आसपास मिल जाती है।

Q2. AC की खोज किसने की?

इसका उत्तर हमने आपको ऊपर आर्टिकल में दे दिया है।

Q3. AC के इस्तेमाल से कौन सी गैस वातावरण में निकलती है?

AC इस्तेमाल से (CFCs)क्लोरोफ्लोरोकार्बन गैस निकलती है।

Q4. AC मे कौन सी गैस भरी जाती है?

AC में Freon गैस भरी जाती है।

Conclusion:-

इस आर्टिकल में हमने आपको AC के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपके मन में फिर भी कोई सवाल रह जाते हैं। तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपको जरा भी मदद मिली हो। तो लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

धन्यवाद!

Bhushan
Bhushanhttp://www.bloggerkey.com
I am Bhushan Garg MCA Holder and 30 years old young Enterpreneur. By profession I'm a Blogger, Computer Trainer, and SEO Optimizer.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Categories

error: Content is protected !!