Google Adsense Account Kaise Banaye | गूगल एडसेंस अकाउंट कैसे Create करे

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप Google Adsense Account का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको एक वेबसाइट या यूट्यूब चैनल की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास कोई वेबसाइट है तो आप Google Adsense की ऐड अपनी वेबसाइट पर दिखा कर पैसे कमा सकते हैं।

अगर आपके पास कोई यूट्यूब चैनल है, और आपकी वीडियो के ऊपर अच्छे व्यू आते हैं, तो भी आप Google Adsense अप्लाई करके अच्छी एअर्निंग कर सकते हैं। तो आज आप हमारे इस शानदार आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि गूगल ऐडसेंस अकाउंट कैसे बनाते हैं। हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी देंगे कृपया हमारे इस आर्टिकल पर अंत तक बने रहें।

Google Adsense Account Kaise Banaye। How to Create Adsense Account

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐडसेंस अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास Gmail अकाउंट होना बहुत जरुरी हैं, तभी आप ऐडसेंस अकाउंट बना सकते हैं।

  • ऐडसेंस अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट adsense.com पर जाकर sign up करना होगा।
  • जब आप Google Adsense की वेबसाइट पर जाते हैं तो आपको Home Page पर ही Get Started का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
google adsense create account
  • Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अब यहां आपको Gmail अकाउंट और पासवर्ड दर्ज करके Sign up करना होगा| या फिर यदि आप पहले से sign in कर रखा है तो उस ईमेल से कनेक्ट करले|
  • इसके बाद यदि आपके पास कोई वेबसाइट है, जिसे आप Google Adsense के द्वारा Monetize करवाना चाहते हैं, तो इसमें आपको उसी ब्लॉग वेबसाइट का Domain नाम दर्ज करना होता है।
  • लेकिन अगर आपके पास तो कोई वेबसाइट नहीं है, तो आपको इसमे “I Don’t Have A Site” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर Tick करके आगे बढ़ सकते हैं, और बाद में अपनी कोई  वेबसाइट बनाकर उसे add कर सकते हैं।
  • इसके बाद अगर आप Google Adsense से संबंधित ई-मेल पाना चाहते हैं, तो आपको इसमें Yes का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें, नहीं तो No वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करके आगे बढ़े।
  • इसमें आपको Yes पर क्लिक करना चाहिए क्योंकि ऐडसेंस के द्वारा बहुत सारे ऐसे ईमेल आते हैं, जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।
  • अब आप Save And Continue ऑप्शन पर पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आप Country के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना देश चुने।
  • जैसे ही आप country को सेलेक्ट करते हैं तो उसके बाद आपको एक टर्म्स एंड कंडीशन का बॉक्स मिलेगा । इसमें आपको I Have Read And Accept The Agreement पर Tick करना है। then आपको Start With AdSense पर क्लिक करना है।
  • इस सारे प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपका ऐडसेंस अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।
  • अब आप ऐडसेंस के डैशबोर्ड में चले जाए।
  • अब आपको अकाउंट टाइप का ऑप्शन दिखेगा उसमें Individual के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता, पिन कोड आदि सही तरह से दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपका पूर्ण रूप से Google Adsense अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।

google Adsense Account create करने से पहले गूगल adsense के बारे में पूरी जानकारी होना चाहिए फिर ही आप गूगल adsense अकाउंट create कीजिये| Google Adsense Account के बारे जानने के लिए क्लिक करे – google Adsense Kya hai

Note :- Google Adsense अकाउंट अप्लाई करने के बाद Google आपको email पर notification सेंड करेंगा की आपका Google Adsense varify हुआ है या नही. यदि varify हो जाता है तो google adsense का डैशबोर्ड इस तरीके से डिस्प्ले होगा |

google adsense account dashboard

गूगल ऐडसेंस के नियम और शर्तों को जाने (Terms & condition to Create Google Adsense Account

Google Adsense account Kaise Banaye hindi
Google Adsense account Kaise Banaye hindi
Google Adsense Account kaise banaye hindi

ऐडसेंस अकाउंट बनाने से पहले आपको एक बार ऐडसेंस के नियमों और शर्तों के बारे में जरूर जान लेना है, क्योंकि आगे चलकर आपको इसमें परेशानी आ सकती है।

  • आपकी वेबसाइट या यूट्यूब का कॉन्टेंट एकदम Unique और दिलचस्प होना चाहिए।
  • आपकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा होनी जरूर चाहिए, तभी आप अपना Google Adsense अकाउंट बना सकते हैं।
  • आप अपनी साइट के Owner होना चाहिए, और उसका पूरा एक्सेस आपके पास होना चाहिए।
  • आपकी वेबसाइट पर स्पष्ट नेविगेशन होना चाहिए।
  • ऐडसेंस की Terms and conditions अनुसार एक एक व्यक्ति के पास केवल एक ऐडसेंस अकाउंट हो सकता है। यदि आपके पास डुप्लीकेट अकाउंट है, तो आपका ऐडसेंस अकाउंट Reject कर दिया जाएगा, और आपसे दूसरे खाते बंद करने के लिए कहा जाएगा।
  • अगर आपका एडसेंस अकाउंंट एक बार बंद हो जाता है, तो आप दोबारा से अपने नाम का एडसेंस अकाउंट नही बना सकते है।

ऐडसेंस अकाउंट कब बनाया जाता है (When apply for Google Adsense Account)

गूगल एडसेंस अकाउंट बनाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा जैसे- अगर आप अपनी वेबसाइट के लिए ऐडसेंस अप्लाई कर रहे हैं, तो पहले आपको अपनी वेबसाइट का कंटेंट देखना होगा कि यह Google Adsense की पॉलिसी को फॉलो करता है या नहीं।

अगर आपकी वेबसाइट का कंटेंट Google Adsense की पॉलिसी को फॉलो नहीं करेगा, तो आपका एडसेंस अकाउंट नहीं बन पाएगा। तो आपको सबसे पहले आप ऐडसेंस की टाइम एंड कंडीशन को फॉलो करना होगा।

इसके अलावा ऐडसेंस अकाउंट बनाने के लिए आपकी वेबसाइट पर कम से कम 500 Page view होने चाहिए, तथा यूट्यूब अकाउंट में 4000 hours का व्यू and 1000 Subscriber होने चाहिए। तभी आप असानी से अपना ऐडसेंस अकाउंट बना सकतें है।

वेबसाइट को गूगल ऐडसेंस से कैसे जोड़े (How to Connect Website with Google Adsense Account)

Google Adsense के साथ हम कस्टम डोमेन लेकर वर्डप्रेस के साथ भी कनेक्ट कर सकते है और या फिर गूगल का ब्लॉगर के साथ भी कर सकते है तो इसके लिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे –

गूगल ऐडसेंस को WordPress के साथ कैसे जोड़े (How to Connect wordpress with google Adsense

  • सबसे पहले आप WordPress के Admin Dashboard को खोले।
  • फिर Plugins में जाकर Add New पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको ऊपर सर्च का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें “Insert Headers and Footers” दर्ज करे।
  • अब आपको सबसे पहला जो Plugin दिखता है, उसके सामने Install Now ऑप्शन बना होगा उस पर क्लिक करके उसे Install कर ले।
  • उसके बाद Activate पर क्लिक करे।
  • Plugin Activate हो जाने के बाद सेटिंग के विकल्प पर Insert Headers and Footers के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब ऐडसेंस अकाउंट में वापस जाए और दिए गए JavaScript Code को कॉपी कर ले।
  • कोड कॉपी करने के बाद WordPress में वापस आए और Scripts को Header में पेस्ट कर दे।
  • कोड को आप जिस भी जगह पर लगाना चाहते है वो आप इस प्लगइन की मदद से कोड paste कर सकते है|
  • अब Save के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद DONE के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आपका ऐडसेंस अकाउंट WordPress से जुड़ जाएगा।

ब्लॉगर को ऐडसेंस से कैसे जोड़े (how to Connect Blogger with google Adsense Account)

  • सबसे पहले Blogger के Dashboard मे जाएं।
  • उसके बाद Customize में ड्राप-डाउन वाले मेनू पर क्लिक करें।
  • उसके बाद Edit HTML के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब ऐडसेंस अकाउंट में जाए और JavaScript Code को कॉपी करें।
  • इसके बाद Header टैग पर Ok दबायें।
  • इसके बाद JavaScript Code को Paste कर दे।
  • इसके बाद Save पर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर ऐडसेंस अकाउंट में जाएँ और ‘I’ve Pasted the code into my site’ वाले ऑप्शन पर टिक करें।
  • इसके बाद Done पर क्लिक कर दे।
  • अगर Code सही जगह पर और सही तरह से Copy/Paste हुआ होगा तो “The code was found” लिखकर आएगा। जिसके नीचे आपको GOT IT पर क्लिक करना होगा।
  • Click करते ही आपको एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें लिखा होगा कि “We’re reviewing your site” जिसका अर्थ यह है कि Google Adsense आपकी वेबसाइट का रिव्यू करेगा, जिसमे लगभग 2 हफ्ते तक का समय लग सकता है।
  • अगर आपने सब कुछ सही से किया हैं तो Google Adsense आपको Mail के जरिए सूचित कर देगा।

Other Related Articles

What is Google Adsense ? Google Adsense क्या है ?

How to Increase Google Adsense Earning [10 Tips]

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों हमने आपको Google Adsense अकाउंट बनाने के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है, आशा करता हूं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी, अगर कोई जानकारी हमसे रह गई हो तो आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हम उसे अपडेट कर देंगे।

उम्मीद है आप हमारे इस आर्टिकल को फॉलो करके Google Adsense अकाउंट बनाना जरूर जान जाएंगे। दोस्तों आपसे विनती है कि अगर कोई व्यक्ति ऐडसेंस अकाउंट  बनाने के बारे में जानकारी चाहता है, तो उस तक हमारा यह आर्टिकल शेयर करके जरूर पहुंचाएं।                           धन्यवाद।

Bhushan
Bhushanhttp://www.bloggerkey.com
I am Bhushan Garg MCA Holder and 30 years old young Enterpreneur. By profession I'm a Blogger, Computer Trainer, and SEO Optimizer.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Categories

error: Content is protected !!