UPI Address Kya Hota Hai और UPI Code कैसे प्रयोग करते है

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे एक और शानदार आर्टिकल में। दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल द्वारा बताने वाले हैं कि Upi address kya hota hai.

दोस्तों हम जब भी कुछ ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, या किसी भी वगैरह का Payment करते हैं। आपको वहा बहुत सारे विकल्प दिखाई देते है, जैसे Google Pay, Phone Pay, Paytm या फिर Upi इसमें से आपको जो ठीक लगता है, उस तरीके से आप Payment कर देते है।

ज्यादातर लोगों को Google Pay, Phone Pay ya Paytm वगैरह के बारे में तो जानकारी होती है, लेकिन अभी भी ऐसे बहुत लोग हैं जिन्हें Upi के बारे में जानकारी नहीं होती, वह नहीं जानते कि Upi address kya hota hai और इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं।

अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जिन्हे इसके बारे में नहीं पता, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है हम आपको इस आर्टिकल में Upi Address से संबंधित सभी जानकारियां आपसे शेयर करेंगे। बस जानने के लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।

UPI Address kya Hota Hai | UPI Address in Hindi

अगर आप बिना Cash का इस्तेमाल किये किसी को Payment करते है तो आपको उस शख्स के बैंक खाता नंबर और IFSC Code की जरूरत पड़ती है, लेकिन अपने बैंक खाते की ये जानकारी धोखाधड़ी करने वालों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

इन जानकारी का इस्तेमाल कर वो आपके साथ Fraud करने की कोशिश करते हैं। इसलिए लोग अपने बैंक खाते की जानकारी देने से बचते हैं। इसलिए Upi address इस विपदा का हाल है। क्योंकि इसका इस्तेमाल करके आप बैंक खाते की जानकारी देने से बच सकते हैं।

National Payment Corporation of India (NPCI) ने Banking को सरल बनाने के लिए और पैसों की लेन-देन को सरल बनाने के लिए UPI I’d System Develop किया है। UPI I’d का उपयोग करना सभी लोगो के लिए फ्री है।

UPI Address के माध्यम से आप पैसों से संबंधित सभी काम घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। तो फिर वह चाहे Shopping का बिल भरना हो या ऑनलाइन खाना मंगवाना करना हो, या चाहे फिर वो UPI Address का Balance चेक करना हो।

यह सभी काम UPI Address के माध्यम से हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि UPI I’d और UPI Address दोनों एक ही होते है।

Upi Full form of Hindi | UPI ki Full Form Kya Hai

Upi ki full Form- Unified Payments Interface होती है। इसे हिंदी में एकीकृत Payment इंटरफ़ेस कहते है। UPI को National Payments corporation of india (NPCI) के द्वारा डेवलप किया गया है।

यह एक Real time instant Payment System है। जो किसी भी Transaction को एक बैंक में से दूसरी बैंक में आसानी से तुरंत Transfer कर देता है।

Upi Code Kya Hai | UPI Code किसे कहाँ जाता है ?

UPI Code एक ऐसा नंबर होता है जिसका उपयोग कोई नया Payment खाता जोड़ते समय या कोई लेन-देन करते समय किया जाता हैं, जब आप पहली बार बैंक खाता जोड़ते है उस समय आपको एक Code नंबर सेट करने के लिए कहा जाता है। यह UPI Code 4 से 6 अंको का होता है।

Upi I’d कब बना सकते हैं

UPI ID बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास एक बैंक अकाउंट होने जरूरी है। उस अकाउंट में आपका फोन नंबर Register होना जरूरी है।

जो फोन नंबर आपके बैंक अकाउंट से Link है वो नंबर चालू होना चाहिए और आपके फोन में ही वो सिम होना चाहिए। क्योंकि इसे मोबाइल नंबर Sms के जरिए Verify किया जाता है।

इसके बाद आप Play store जाकर कोई ऐप डाउनलोड करना है और उस पर UPI ID बना लेनी है।

UPI का प्रयोग करने के लिए आप Play store से Google pay, Phone Pay, Amazon Pay, Mobikwik, Paytm आदि Apps को डाउनलोड कर सकते हैं।

Upi Address के फायदे | Benefits of UPI Address

  • Upi का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको पैसे पाने के लिए अपने बैंक खाते की जानकारी नहीं देनी होती है।
  • खाता नंबर तुलना में इसे याद रखने काफी आसान है।
  • आप अपनी पसंद की UPI ID बना सकते हैं।
  • UPI ID याद करना बहुत आसान होता है क्योंकि अक्सर इसमें आपके मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल किया जाता है।
  • यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को पैसा भेजना चाहते हैं जिनके पास पहले से ही UPI ID है, तो उस व्यक्ति को पैसा भेजने के लिए हमें उनकी सिर्फ UPI ID की जरूरत होगी, और आप आसानी से पैसा भेज सकते हैं।
  • UPI ID में QR Code को Scan करके भी पैसे का Transaction कर सकते है। UPI ID की मदद से हम लगभग सभी प्रकार के Online Transaction को कर सकते हैं।
  • UPI से हम कहीं पर भी पैसे को भेज तथा कही से भी पैसे जो प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसकी मदद से हम अपने अकाउंट की balance जाँच भी कर सकते हैं।
  • UPI Transaction का पूरा डाटा Score होता हैं जरुरत पड़ने पर बाद में इसे देख भी सकते हैं।

Upi Pin kaise Change kare | UPI Address Pin कैसे change होता है

सब Apps का UPI Pin बदलने का अलग-अलग तरीका है, हम आपको Phone Pay का UPI Pin बदलना सिखाएंगे। अगर आप अपना UPI पिन बदलना चाहते हैं, तो आपको हमारी इन Steps को Follow करना होगा।

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Phone Pay Onen कर लेना है।
  • इसके बाद आपको ऊपर अपनी Profile पर Click करना है।
  • फिर आपको अपना बैंक अकाउंट चुनना है, जिसके लिए आप अपना UPI Pin बदलना चाहते हैं।
  • फिर आपको UPI पिन के Selection पर जाना होगा। यहां आपको Reset का विकल्प दिया जाएगा,  यहां पर Click कर देना है।
  • फिर आपके अपने Atm Card के आखरी 6 अंक और valid up to की तारीख दर्ज करनी होगी।
  • फिर आपके Registered मोबाइल पर एक OTP आएगा।
  • उस Otp से दर्ज करके Proceed के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब यह एक नया UPI Pin बना लेना है, और Conform पर Click कर देना है।

इस आसन से प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आपका UPI Pin बदल जाएगा।

Related Article

You can read article in English – DealBlogging

निष्कर्ष

दोस्तों आज आपने Upi address kya hota hai, Upi Pin kaise change kare आदि के बारे में सीखा है। उम्मीद है आपको यह जानकारी खूब पसंद आई होगी और आप हमारे इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करके हमारी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। 

                           धन्यवाद।

Bhushan
Bhushanhttp://www.bloggerkey.com
I am Bhushan Garg MCA Holder and 30 years old young Enterpreneur. By profession I'm a Blogger, Computer Trainer, and SEO Optimizer.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Categories

error: Content is protected !!