MS Office Kya Hai | What is MS Office in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आप सभी अपने ऑफिस के काम को सरल बनाने के लिए कंप्यूटर की सहायता अवश्य लेते होंगे। कंप्यूटर में बहुत सारी एप्लीकेशन होती है। जिनकी सहायता से हम अपने बड़े से बड़े ऑफिस के  कार्य को आसानी से छोटा बनाकर पूरा कर सकते हैं।

जिस प्रकार हमें जो भी अलग-अलग कार्य करने होते हैं। उनके हिसाब से हमें अलग-अलग एप्लीकेशन को चुनना होता है। जो कि एक बेहद कठिन काम होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सॉफ्टवेयर पैकेज MS Office का निर्माण किया गया। जिसमें इन सभी एप्लीकेशन को रखने की क्षमता है।

तो दोस्तों क्या आप यह जानते हैं कि एमएस ऑफिस क्या है? यदि आप यह नहीं जानते हैं की MS Office Kya Hai? तो आपको घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। आज के हमारे इस लेख में हम MS Office के बारे में विशेष रूप से चर्चा करने वाले हैं। एमएस ऑफिस के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

एमएस ऑफिस क्या है? MS Office Kya Hai

एमएस ऑफिस का पूरा नाम माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस है। यह एक तरह से काफी सारे Softwares का एक पैकेज होता है। जिसमें विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर्स को शामिल किया गया है। इन्हीं सॉफ्टवेयर का उपयोग करके ऑफिस से संबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया जा सकता है। Microsoft Office MS excel, MS word, MS PowerPoint जैसे सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर्स का एक पैकेज है।

1989 में Microsoft Corporation के द्वारा सबसे पहले माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को मैक-ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए शुरू किया गया था। Windows Operating System के लिए सबसे पहले 1990 Edition बुलाया गया और MS Office – 2021 इसका वर्तमान Edition है।

MS Office के अंदर विभिन्न प्रकार के कार्य शामिल होते हैं। जैसे कि Letter बनाना, Spreadsheet को तैयार करना, Presentation बनाना तथा Email भेजना और Database की मैनेजमेंट करना करना इत्यादि।इन सभी को Components of MS Office भी कह सकते हैं। तो चलिए विस्तार से समझते हैं MS Office के 8 कंपोनेंट के बारे में।

MS Office के 8 कॉम्पोनेंट? 8 Component of MS Office in Hindi

अब हम उन मुख्य 8 MS Office के कंपोनेंट के बारे में बात करने वाले हैं। तो चाहिए नीचे कुछ पॉइंट के माध्यम से समझते हैं-

  • MS Excel
  • MS Word
  • MS Power Point
  • MS Access
  • MS Outlook
  • MS Publisher
  • MS SharePoint
  • MS One Note

1️⃣ MS Excel

MS Excel एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसे Spreadsheet Program कहा जाता है। इसका इस्तेमाल डाटा को ऑर्गेनाइज, फॉर्मेट या फिर कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है।

2️⃣ MS Word

MS Word एक Word Processing प्रोग्राम है। इसके अंदर हम विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों को Formatting के साथ बनाया जाता है।

3️⃣ MS Power Point

MS Power Point एक Presentation Creation प्रोग्राम है। जिसका इस्तेमाल School, College, Office इत्यादि के लिए अच्छी Presentation बनाने के लिए किया जाता है।

4️⃣ MS Access

यह एक प्रकार से Database Management प्रोग्राम है। जिसमें छोटे से लेकर बड़े Database को एक सही तरीके से रख सकते हैं। इसके अंदर Form, Table, Report इत्यादि बनाने की सुविधा भी मिलती है।

5️⃣ MS Outlook

यह एक माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा दिए जाने वाला Email Management प्रोग्राम है। जिसका इस्तेमाल Stand-Alone app के रूप में किया जाता है।

6️⃣ MS Publisher

यह एक प्रकार से Publishing के काम आने वाला एक ऐसा प्रोग्राम है जिसमें व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए Template, Business Card, Calendar, Brochure, Newsletter इत्यादि बनाया जा सकता है।

7️⃣ MS Sharepoint

यह एक प्रकार का Website Helping प्रोग्राम है। जो की एक टीम के सदस्यों को फाइल और डाटा साझा करने, संवाद करने और कार्यों या परियोजनाओं पर एक साथ काम करने की अनुमति देता है।

8️⃣ MS One Note

यह एक तरह से Digital Notebook होती है। जिसका इस्तेमाल हर कोई  Note लिखने के लिए कर सकता है और इसमें डाटा को ऑटोमेटिकली सेव तथा Synchronize किया जा सकता है।

एमएस ऑफिस के लेटेस्ट वर्जन (Latest Version of MS Office in Hindi)

एमएस ऑफिस में आने वाले सभी errors को समय-समय पर ढूंढा गया है और उन सभी errors को सही करने के लिए काफी सारे नए फीचर्स को जोड़ने के लिए समय-समय पर एमएस ऑफिस के सभी लेटेस्ट वर्जन रिलीज किए गए हैं। जो कि हमारे द्वारा आपको नीचे टेबल के माध्यम से दर्शाया गया है-

VersionsRelease Date      
MS Office 1.019 November 1990
MS Office 3.030 August 1992
MS Office 4.017 January 1994
MS Office 9524 August 1995
MS Office 9719 November 1996
MS Office 2000 07 June 1999
MS Office 200319 August 2003
MS Office 200730 January 2007
MS Office 2010June 2010
MS Office 201329 January 2013
MS Office 201622 September 2015
MS Office 201924 September 2018
MS Office 202105 October 2021

एमएस ऑफिस के फायदे? Advantages of MS Office in Hindi

Microsoft का Office 365 क्लाउड में अपने कार्यबल के प्रबंधन के लिए व्यवसायों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे जरूरी और कुशल सॉफ्टवेयर डिवाइस है। तो चलिए अब हम आपको एमएस ऑफिस के फायदे कुछ पॉइंट्स के माध्यम से नीचे बताने वाले हैं।

1️⃣ Safe & Secure to use (उपयोग करने के लिए सुरक्षित)

यह मुख्य रूप से सुरक्षाटीम मजबूत सिद्धांतों पर बनाया गया है। इसलिए आपको इसकी सुरक्षा चिंताओं के बारे में चिंता करने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है।

2️⃣ Easy to use (प्रयोग करने में आसान)

प्रोफेशनल लोगों के बीच में इसकी लोकप्रियता का एक सबसे बड़ा कारण यह है, कि इसका प्रयोग करना बेहद आसान है। क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की नई टेक्नोलॉजी को सीखने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है।

3️⃣ Transforms you a Professional (आपको प्रोफेशनल बनाता है)

जब आप इसकी उम्र विधाओं का इस्तेमाल कर रहे होते हैं, तो यह इस बात को दर्शाता है कि आप अपने व्यवसाय और ग्राहकों के प्रति गंभीर है।

4️⃣ Money Back Guarantee (मनी बैक गारंटी)

यह न केवल आपको डेटा की सुरक्षा के रूप में काम आता है बल्कि इसमें काफी सारे डेटा केंद्र भी है जो आपकी डाटा रिकवरी क्षमताओं को पर्याप्त रूप से सुनिश्चित करते हैं।

5️⃣ Collaboration (सहयोग)

यह आपको खुद के संगठन के अंदर और बाहर सहयोग करने की भी अनुमति देता है। इसमें पासवर्ड से सुरक्षित पोर्टल बनाकर आप अपनी फाइलों को किसी के साथ साझा कर सकते हैं।

6️⃣ Flexible for your Business (आपके व्यवसाय के लिए फ्लैक्सिबल)

यह आपके व्यवसाय में लचीलापन देने के लिए लागत प्रभावी मूल्य विकल्पों वाली सभी योजनाएं हैं। जो कि छोटे व्यवसाय से महंगी योजनाएं afford नहीं कर सकते हैं।

Conclusion :-

हमने आपको हमारी तरफ से एमएस ऑफिसक्या है? (MS Office Kya Hai) और MS Office के 8 कंपोनेंट तथा एमएस ऑफिस के लेटेस्ट वर्जन और इसी के साथ एमएस ऑफिस के फायदे के बारे में बेहद सरल शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है।

आशा करते हैं, कि आपको यह जानकारी अच्छे से समझ आ गई होगी। और भविष्य में यदि आप अपने ऑफिस कार्य को सरल करने के लिए Microsoft Office का प्रयोग करते हैं। तो आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

इस आर्टिकल को उन लोगों तक जरूर शेयर करें या अपने उन दोस्तों तक जरूर पहुंचाएं जो What is MS Office in Hindi के बारे में जानने के लिए रुचि रखते हैं।

यदि आपको इस लेख में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपके सवाल का जवाब जल्दी से जल्दी करेंगे।

धन्यवाद….!

Bhushan
Bhushanhttp://www.bloggerkey.com
I am Bhushan Garg MCA Holder and 30 years old young Enterpreneur. By profession I'm a Blogger, Computer Trainer, and SEO Optimizer.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Categories

error: Content is protected !!