QR Code kya hai | QR Code Kaise Banaye in Hindi

दोस्तों आपने कभी ना कभी QR कोड के बारे में जरूर सुना होगा,  शायद आपने इसे इस्तेमाल भी किया हो, और आपके मन में यह ख्याल जरूर आया होगा कि आखिर यह क्या होता है।

इसे आपने Advertisement, Billboards या किसी Products के ऊपर जरुर देखा होगा, QR Code का प्रयोग कई प्रकार से होता है।

इस Code के पीछे कुछ URL embedded होता है, जिसे Scan करने पर पता चलता है कि इसके पीछे क्या छुपा है।

जैसे ही हम उस Code को Scan करते हैं तो वो हमें किसी Website के URL में Redirect कर देती है, जिसके द्वारा उसे बनाया गया है।

अगर आप QR Code से संबंधित सभी जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आपको हमारे इस आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ना होगा, क्योंकि हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि QR Code kya Hota hai, QR Code Kaise Banaye? QR Code के फायदे तथा इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है आदि।

QR Code Kya Hai | QR कोड क्या है ? | What is QR Code in Hindi

QR Code का पुरा नाम है, “Quick Response code”. यह देखने में Square Barcode के तरह ही होता है। QR Code का अविष्कार सबसे पहले सन् 1994 में जापान की कंपनी Masahiro Hara ने किया था।

इसके अंदर Product की जानकारी छुपी रहती है, जिसे स्मार्टफोन के Scanner से Scan करके इसके अंदर की मौजूद जानकारी का पता लगाया जा सकता है।

साधारण भाषा में समझे तो यह BARCode का Upgrade वर्शन है, जिसकी खासियत यह भी है कि इसमें BARCode से ज्यादा जानकारी रखी जा सकती है।

इसकी दूसरी परिभाषा दी जाये तो ये Machine Readable labels होते हैं जिसे computer बड़ी आसानी से समझ सकता है,

QR Codes का इस्तमाल हर जगह होता है जैसे किसी Product को ट्रैक करने में या उसे Identify करने में आदि। इसे वेबसाइट द्वारा बनाया जाता है।

QR Code Kaise Banaye | How to Create QR Code

अगर आप अपनी वेबसाइट या अन्य किसी चीज के लिए QR Code बनाना चाहते हैं तो हम आपको नीचे के बारे में Step by step बता रहे हैं, आप हमारी इन Steps को फॉलो करके आसानी से QR Code Generate कर सकते हैं।

QR code kaise banaye
  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में ब्राउज़र ओपन कर लेना है,
  • अब आपको उसके सर्च बार में QR Code Generator लिखकर सर्च करना है, जब आप इसे लिखकर सर्च करेंगे तो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी,
  • वेबसाइट के Homepage पर आपको Url, Free Text, Contact, App, Phone और SMS के लिए कोड बनाने का option मिल जायगा,
  • अगर आप अपनी वेबसाइट के लिए QR बनाना चाहते हैं, तो आपको यहां पर अपनी वेबसाइट का URL दर्ज करना है।
  • जैसे ही आप URL दर्ज करंगे, वैसे ही Automatically QR Code बन कर तैयार हो जायेगा।
  • अब आप चाहें तो उस QR Code को Image के रूप में डाउनलोड कर सकते है, और इसे कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस वेबसाइट के माध्यम से आप Email, SMS, Wi-fi, बिटकॉइन, Twitter, Facebook पेज, PDF डॉक्यूमेंट, Image या किसी Song का QR Code भी बना सकते हैं।

QR Code का उपयोग कैसे करें | How to use of QR Code

वर्तमान समय में QR Code का सबसे ज्यादा प्रयोग Online payment के लिए हो रहा है, किसी भी UPI Payment वाले एप्लीकेशन में आपको QR Code Scanner मिल जायेगा लेकिन इससे सिर्फ पेमेंट किया जा सकता है।

लेकिन अगर आप इसके पीछे छिपी जानकारी का पता लगाना चाहते हैं तो आपको QR Code Scanner, QR Code Reader, QR Scanner-Barcode Scanner, QR & Barcode Scanner आदि, जैसे किसी मोबाइल Application की जरूरत पड़ेगी।

  • इनमें से किसी भी Application को आपको Play store के माध्यम से अपने स्मार्टफोन में Install कर लेना है,
  • जब आप उसे Install करके ओपन करेंगे तो वहीं सामने इसमें कैमरे का विकल्प होगा,
  • आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करके QR Code के सामने कैमरा करना है,
  • ऐसा करते ही वह QR Code स्कैन हो जाएगा और आप उसके अंदर मौजूद जानकारी को पढ़ सकेंगे।

QR Code के फायदे | Benefits of QR Code

QR Code के फायदों की वजह से ही काफी ज्यादा क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जा रहा है। BAR Code में सिर्फ 30 Number ही छुपाया जा सकता है, लेकिन QR Code में 7089 Number स्टोर कर सकते हैं।

इसकी अधिक Storage क्षमता की वजह से ही इसमें बड़ी Files और Videos भी छुपाई जा सकती हैं।

QR Code में हम अपने Location को Google Maps के जरिये Link कर सकते हैं।

QR Code को हम किसी भी Direction से Scan कर सकते हैं जो की Barcode में संभव नहीं है।

इसको एक Business Card के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसमें किसी भी प्रकार की वस्तु की पूरी जानकारी दी जा सकती है, जिससे आप अपने Product को Promote भी कर सकते हैं।

इसमें आप किसी भी ऐप का लिंक Add कर सकते हैं, जिससे लोग इसे Scan करके आपके उस ऐप का उपयोग कर सकें।

इसका इस्तेमाल आप किसी Message को भेजने के लिए भी कर सकते हैं।

QR Code के अन्दर किसी भी Website का URL डाला जा सकता है, जिससे अगर कोई उसे Scan करता है तो वह सीधे उस Website में Redirect हो जाए।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि यह Online payment को आसान बनाता है, यहां आपको Online payment करने के लिए UPI ID दर्ज करने की जरूरत नहीं होती है, आप सीधे इसे UPI payment वाले Application से Scan करके किसी को भी पैमेंट कर सकते हैं।

अंतिम शब्द (Conclusion)

दोस्तों हमने आपको QR Code से संबंधित सभी जानकारियां देने की कोशिश की है, आशा करता हूं आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारी समझ में आ गई होगी।

अगर फिर भी हमसे कोई जानकारी रह गई हो जो हम अपनी इस पोस्ट में नहीं बता पाए तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं हम उसे ऐड कर देंगे।

दोस्तों मुझे आप पर पूरा भरोसा है कि जो जानना चाहता है कि QR Code kya hai और QR Code Kaise Banaye? आप उस तक हमारे इस आर्टिकल को शेयर करके जरूर पहुंचेंगे।

दोस्तों अगर आप इस तरह के आर्टिकल पढ़ना पसंद करते हैं, तो हमारे इस चैनल को Subscribe कर ले क्योंकि यहां हम आए दिन ऐसी ही जानकारी से भरे आर्टिकल पोस्ट करते रहते हैं।

More details about QR Code – click Here

Bhushan
Bhushanhttp://www.bloggerkey.com
I am Bhushan Garg MCA Holder and 30 years old young Enterpreneur. By profession I'm a Blogger, Computer Trainer, and SEO Optimizer.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="bloggerkeyhindi" twitter="bloggerkey" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" instagram="bloggerkey" pinterest="bloggerkey" manual_count_pinterest="500" rss_url="#" rss="500" manual_count_instagram="200" manual_count_facebook="1500" youtube="channel/UCcSiwTmOf9Sea2oWDa4uY-w" manual_count_twitter="800"]

Latest Articles

Categories

error: Content is protected !!