WordPress Website Kaise Banaye | WordPress में वेबसाइट कैसे बनाये

नमस्कार दोस्तों, प्रत्येक ब्लॉगर यही चाहता है कि उसका हर ब्लॉग WordPress जैसे लोकप्रिय प्लेटफार्म पर हो ताकि वह नए-नए फीचर का उपयोग कर सके| यदि आपको यह नहीं पता है कि WordPress Website कैसे बनाएं? तो आज का यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है| क्योंकि आज हम आपको WordPress Website बनाने का पूरा प्रोसेस बेहद सरल शब्दों में बताने जा रहे हैं|

WordPress जैसे प्लेटफार्म की सहायता से आप Website बनाने का कार्य बेहद सरल तरीके से कर सकते हैं| आपको मैं यह भी बता दूं की वर्तमान समय में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा Website WordPress की सहायता से ही कंट्रोल किए जा रहे हैं और इसी के साथ यह प्लेटफार्म सबसे ज्यादा लोकप्रिय भी होता जा रहा है|

आज के हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना क्योंकि आज हम आपको Website क्या होता है? (What is Website in Hindi) के बारे में तो बताएंगे ही इसी के साथ साथ हम आपको WordPress Website बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी उसके बारे में भी चर्चा करने वाले हैं| तो चलिए सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि WordPress क्या है? (What is WordPress in Hindi)

WordPress क्या है? (What is WordPress in Hindi)

WordPress एक CMS (Content Management System) सॉफ्टवेयर है| जो MYSQL तथा PHP कंप्यूटर लैंग्वेज से Coding की सहायता से बनाया गया है| जिसके द्वारा हम किसी भी प्रकार की Website बना सकते हैं और इसके साथ साथ वेबसाइट के Post article, Pages, Image, Video तथा Site Design इत्यादि सबको बेहद सरल तरीके से मैनेज कर सकते हैं|

यदि हम इसे और बेहतर शब्दों में समझे तो यह एक Open Source Software (OSS) है, जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन वेबसाइट तथा ब्लॉग बनाने में होता है| इस प्लेटफार्म को बनाने का प्रपोज यह था कि जिनको भी अपना सिंपल ब्लॉग बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट करना है| तो वह इसकी हेल्प से सरल तरीके से कर पाए|

इस प्लेटफार्म पर लोगों का इंटरेस्ट दिन-ब-दिन बढ़ता गया और Open Source होने के कारण लोगों ने इसमें और भी ज्यादा फीचर्स को ऐड करते गए जिन्हें इसके बारे में जानकारी थी|

Website क्या होता है? (What is Website in Hindi)

Website वह होती है जहां दो या दो से ज्यादा Web Page का कलेक्शन होता है उसे Website कहते हैं| जो इसमें वेबपेज होते हैं वह एक दूसरे के साथ interconnected होते हैं अर्थात जुड़े होते हैं|

यदि और ज्यादा सरल शब्दों में चर्चा की जाए तो Website एक Address है| जहां बहुत ज्यादा वेब पेजेस को Store किया जाता है| इनमें एक और खास बात भी होती है यह अनेक प्रकार की जानकारी (Information) को भी Store करके रखा जा सकता है| यह जानकारी (Information) Text, Video, Audio, Image तथा Ammination के रूप में हो सकते हैं|

जितने ज्यादा एक वेबसाइट में वेबपेजेस होंगे उतनी ही ज्यादा वह वेबसाइट अच्छी होगी क्योंकि वेबसाइट के अंदर ज्यादा पेज होने का तात्पर्य बेहद ज्यादा इंफॉर्मेशन को स्टोर करना होता है|

WordPress Website बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी

WordPress Website बनाने के लिए जिन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी वह निम्नलिखित हैं:-

WordPress Website Kaise Banaye? (How to Make WordPress Website in Hindi)

चलिए दोस्तों अब हम यह जान लेते हैं कि WordPress Website कैसे बनाएं? आमतौर पर वर्डप्रेस वेबसाइट दो तरीके से बनती है पहले तो फ्री में और दूसरा Self Hosted अगर आपका ध्यान फ्री में बनाने की तरफ जाता है| तो इससे साफ पता चलता है कि आप इतने ज्यादा सीरियस नहीं है ब्लॉगिंग को लेकर यदि सच में आप सीरियस हैं तो self-hosted ब्लॉग बनाना आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा तो चलिए जान लेते हैं कुछ तरीके WordPress Website बनाने के :-

Step-1

शुरुआत में आपको Cpanel के अंदर Login करना होता है| Cpanel के अंदर लॉगइन करने के लिए आपको अपने Domain Name के बाद Cpanel को लिखकर सर्च करना होता है| आपको इस बात का बेहद ध्यान रखना होगा कि यह Cpanel आपको अपनी Domain पर Hosting लेने के बाद ही प्राप्त होता है| यहां आपको लॉग इन करने के लिए E-mail की सहायता से Username तथा Password आपको बताया जाता है|

Step-2

उसके बाद आपको Search Box के अंदर WordPress टाइप करना है या फिर थोड़ी नीचे की ओर जाइए और Software App Installer के अंदर दिखाई दे रहे WordPress पर Click कीजिए और फिर Install पर क्लिक कीजिए|

Step-3

उसके बाद आपको इस पेज में पूरी जानकारी बिल्कुल ठीक भरनी है| इसे आप को बिल्कुल ध्यान से देखना है कहीं कोई प्रकार की गलती ना हो जाए|

Software Setup

उसके बाद आपको Choose Version पर क्लिक करके यह चीज करना है कि किस वर्जन का WordPress आप इस्तेमाल करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करना है|

Choose Installation URL

इसके अंदर आपको तीनों ऑप्शन दिखाई देंगे –

Choose Protocol – अगर आपको Hosting Plan के अंदर फ्री सर्टिफिकेट दिया गया है| तो आप https:// को सेलेक्ट करें यदि नहीं तो फिर आप http:// को सिलेक्ट कीजिए|

Domain – यहां पर आपको उस Domain को भरना है जिसे आप WordPress के ऊपर Install करना चाहते हैं|

In Directory –  इस ऑप्शन को आप खाली छोड़ दें| इसमें आप कुछ भी ना करें|

Step-4

उसके बाद आपको Site Setting का ऑप्शन मिलेगा उसे ओपन कर उसमें पूरी जानकारी को चेक करें|

Site Name – इस ऑप्शन में आप अपनी साइट का नाम लिखें|

Site Description –  इस ऑप्शन के अंदर आप अपने साइट के purpose को देखते हुए डिस्क्रिप्शन लिखें| यहां आपको एक ऑप्शन एडिट का भी मिलेगा जिसमें आप लिखा गया डिस्क्रिप्शन बाद में चेंज भी कर सकते हैं|

Enable Multisite – इस ऑप्शन पर आपको टिक नहीं करना है|

Step-5

उसके बाद आपको Admin Account का ऑप्शन मिलेगा उसे ओपन कर पूरी जानकारी को ध्यान से  फिल करना है|

Admin Username – यहां आपको एक ऐसे स्ट्रांग यूजरनेम का चुनाव करना है जिससे कोई भी आसानी से ना सोच सके|

Admin Password –  यहां पर आपको एक Strong Password को बनाना है जो कि आपको बेहद सेफ लगता है| ताकि हर कोई उसे ओपन ना कर सके|

Admin Email – यहां पर आपको अपनी Gmail Id को फिल करना है|

Select Language – इस ऑप्शन पर आप English Language को ही पड़ा रहने दे|

Enable Loginizer – इस ऑप्शन को चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी सहायता से आप अपनी साइट को Brute Force से बचा सकते हैं|

Classic Editor – जबसे WordPress का अपडेट हुआ है तब से Gutenberg Editor का ऑप्शन भेज दिया गया है| जिसका उपयोग करने के लिए आपको बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए Classic Editor को Enable ही कर दें|

Advance Option –  इस ऑप्शन के अंदर आप किसी भी प्रकार का चुनाव ना करें जैसा यहां Default का ऑप्शन है उसे वैसे ही पड़ा रहने दे|

Step-6

इस सारे प्रोसेस को करने के बाद आपको एक Install Button का ऑप्शन दिखाई देगा उस ऑप्शन पर क्लिक करके उसे Install कर|

बेहद कम समय में ही आपको नीचे की ओर एक Screenshot की तरह एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें WordPress Login URL प्रदान किया जाएगा| यदि ऐसा नहीं होता है तो आप अपने Domain के बाद wp-admin लिख कर WordPress को लॉगिन कर सकते हैं|

Conclusion :-

हमने आपको हमारी तरफ से WordPress Website kAISE bANAYE और इसी के साथ What is WordPress in Hindi, What is Website in Hindi तथा WordPress Website बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी के बारे में बेहद सरल शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है।

आशा करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी समझ आ गई होगी। और भविष्य में यदि आप WordPress Website का उपयोग करते हैं, तो आप सभी के लिए हमारी यह जानकारी फायदेमंद साबित होगी।

इस लेख को उन लोगों तक जरूर शेयर करें या अपने उन दोस्तों और रिश्तेदारों तक जरूर पहुंचाए जो WordPress Website कैसे बनाएं in Hindiके बारे में जानने की रुचि रखते हैं।

यदि आपको इस आर्टिकल में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपके सवाल का जवाब जल्दी से जल्दी करेंगे।

धन्यवाद….!

Bhushan
Bhushanhttp://www.bloggerkey.com
I am Bhushan Garg MCA Holder and 30 years old young Enterpreneur. By profession I'm a Blogger, Computer Trainer, and SEO Optimizer.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="bloggerkeyhindi" twitter="bloggerkey" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" instagram="bloggerkey" pinterest="bloggerkey" manual_count_pinterest="500" rss_url="#" rss="500" manual_count_instagram="200" manual_count_facebook="1500" youtube="channel/UCcSiwTmOf9Sea2oWDa4uY-w" manual_count_twitter="800"]

Latest Articles

Categories

error: Content is protected !!